बरेली विकास प्राधिकरण जल्द ही शहर को दिलाएगा नई पहचान, बनवाएगा भव्य प्रवेश द्वार
Grand Entrance Gate in Bareilly बरेली विकास प्राधिकरण शहर को नई पहचान दिलाएगा। जल्द ही शहर के एक प्रमुख मार्ग पर भव्य प्रवेश द्वार बनेगा। अन्य जिलों से शहर आने वालों को इससे बरेली पहुंचने का आभास होगा और यहां का सौंदर्य उन्हें आकर्षित करेगा।
बरेली, जेएनएन। Grand Entrance Gate in Bareilly : बरेली विकास प्राधिकरण शहर को नई पहचान दिलाएगा। जल्द ही शहर के एक प्रमुख मार्ग पर भव्य प्रवेश द्वार बनेगा। अन्य जिलों से शहर आने वालों को इससे बरेली पहुंचने का आभास होगा और यहां का सौंदर्य उन्हें आकर्षित करेगा। बीडीए ने प्रवेश द्वार का नक्शा जारी कर दिया है। यह नाथ नगरी का पहला भव्य द्वार होगा जिससे होकर बाहर से आने वाले शहर में पहुंचेंगे। इसके लिए स्थान चिह्नित किया जा रहा है। रजऊ परसपुर में इंवर्टिस विश्वविद्यालय के पास इसके निर्माण को जगह देखी जा रही है।
जारी नक्शा के अनुसार प्रवेश द्वार के दाहिने ओर अंग्रेजी के अक्षर में आई लव बरेली लिखा रहेगा। इसके अलावा गेट के दोनों तरफ हरित पट्टी तैयार की जाएगी। लाल पत्थर से बनने वाले इस प्रवेश द्वार पर सफेद पत्थर से नक्काशी की जाएगी। बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया, प्रवेश द्वार के चारों ओर सुंदरीकरण का काम भी होगा। वहां बेहतरी लाइटें लगाई जाएंगी। प्रवेश द्वार के ऊपर मंदिरनुमा पांच गुंबद होंगे। इसमें दो बड़े और तीन छोटे गुंबद का प्रयोग किया जाएगा। प्रवेश द्वार बनाने के लिए फिलहाल दो जगहों पर विचार चल रहा है। जल्द इसे तय कर लिया जाएगा। फिलहाल एस्टीमेट नहीं बनाया है, लेकिन दो से तीन करोड़ रुपये रखे गए हैं।