विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bareilly : मौलाना तौकीर रजा को पुलिस ने लिया हिरासत में, समर्थक कर रहे प्रदर्शन- बरेली में हाई अलर्ट

Published: Fri, 09 Feb 2024 03:53 PM (IST)

Bareilly News Update इस्लामिया ग्राउंड के साथ ही मौलाना के आवास समेत प्रमुख सड़कों पर पुलिस बल तैनात कर दिया ...और पढ़ें

Bareilly : मौलाना तौकीर रजा के समर्थकों का प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे लोग- पुलिस ने जारी किया अलर्ट
Bareilly : मौलाना तौकीर रजा के समर्थकों का प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे लोग- पुलिस ने जारी किया अलर्ट

जागरण ऑनलाइन टीम, बरेली। Bareilly News Update : आइएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा को बरेली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बता दें कि जुम्मे की नमाज के बाद सामूहिक गिरफ्तारी देने के एलान पर पुलिस प्रशासन अलर्ट था। 

इस्लामिया ग्राउंड के साथ ही मौलाना के आवास समेत प्रमुख सड़कों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। स्कूलों में आधे दिन का अवकाश देकर बच्चों को घर भेज दिया गया। शहर के बीच स्थित रोडवेज बस अड्डे में बसों की आवाजाही बंद कर दी गयी। बसों को बाहर से निकाला जा रहा है।

सड़कों पर उमड़े लोग

मौलाना तौकीर रजा ने सामूहिक गिरफ्तारी का एलान किया था। अब उनके समर्थन में बरेली के मुस्लिम समुदाय के लोग उतर आए हैं। सभी लोग गिरफ्तारी देने की मांग पर अड़े हैं। वहीं मौलाना ने कहा है कि शांतिपूर्ण ढंग से गिरफ्तारी देनी है। 

मौलाना बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हनन हो रहा है  

तौकीर रजा ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के अधिकारों का हनन हो रहा है। अगर कोई अपराधी है तो उसके मकान, मदरसा और मस्जिद पर बुलडोजर क्यों चलाया जा रहा है।इसका विरोध करेंगे। बोले, हम अपनी रक्षा खुद करेंगे, इसका हमे अधिकार है। अगर कोई हमपर हमलावर हुआ तो उसे जान से मार देंगे। बोले, पुलिस और हिंदूवादी दल मुल्क को बर्बाद कर रहे हैं। इसके खिलाफ बरेली से अभियान शुरू कर रहे है जो पूरे देश मे चलाया जाएगा।