Bareilly Crime : नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर होटल में देवर ने किया दुष्कर्म
इज्जतनगर की एक महिला ने दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों पर प्रताडऩा का आरोप लगााया है। इतना ही नही महिला का कहना है।
बरेली, जेएनएन। इज्जतनगर की एक महिला ने दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों पर प्रताडऩा का आरोप लगााया है। इतना ही नही महिला का कहना है कि देवर उसे हरिद्वार के एक मजार में झाडफ़ूंक कराने के बहाने लेकर गया। जहाँ उसने होटल में नशीली कोल्डङ्क्षड्रक पिलाकर दुष्कर्म किया और भाग निकला। जिसके बाद वहां की पुलिस ने मदद की और पास बनाकर घर भेजा। जब वह ससुराल पहुची तो उसकी पिटाई कर निकाल दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बारादरी के पुराना शहर निवासी महिला का निकाह अक्टूबर 2014 में पिरबहोड़ा इज्जत नगर में हुआ था। उसके पिता ने दहेज में आठ लाख रुपए खर्च किए थे। आरोप है निकाह के कुछ दिनों बाद पति व ससुराल वाले दहेज में कार व दो लाख नकद की मांग करने लगे और उसके साथ मारपीट करने लगे। यही नहीं उसे धमकी देने लगे कि पति का दूसरा निकाह कर देंगे। आरोप है कि दो बार उसका जबरन गर्भपात करा दिया।
मजार में झाडफ़ूंक के बहाने देवर हरिद्वार लेकर गया। होटल में नशीली कोल्डङ्क्षड्रक पिलाकर दुष्कर्म किया और छोड़कर भाग आया। आरोप है कि उस दौरान उसने कुछ कागजों पर भी साइन करा लिए। 30 अप्रैल 2020 को देवर उसे अकेला छोड़कर भाग आया था। जिसके बाद वहां की पुलिस ने पास बनाकर भेजा, बरेली आने पर उसकी पिटाई कि और मिट्टी का तेल डालकर जलाने का भी प्रयास किया गया।