Move to Jagran APP

गजब! बरेली में पिंक बूथ पर पुरुषों के Covid Vaccination का भी हो गया पंजीकरण

Bareilly Coronavirus Vaccination News कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक से पहले अधिक से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा सके इसके लिए शासन प्रयासरत है। महिलाओं काेे सुरक्षित माहौल में टीकाकरण कराने के लिए कुछ दिन पहले ही जिले में दो जगह पिंक बूथ बनाए गए थे।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Sun, 13 Jun 2021 02:55 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jun 2021 02:55 PM (IST)
गजब! बरेली में पिंक बूथ पर पुरुषों के Covid Vaccination का भी हो गया पंजीकरण
जिला महिला अस्पताल का मामला, पिंक बूथ पर केवल महिलाओं के टीकाकरण का है शासनादेश।

बरेली, जेएनएन।Bareilly Coronavirus Vaccination News : कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक से पहले अधिक से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा सके इसके लिए शासन प्रयासरत है। इसी कड़ी में महिलाओं का सुरक्षित माहौल में टीकाकरण कराने के लिए कुछ दिन पहले ही जिले में दो जगह पिंक बूथ बनाए गए थे। इनमें से एक बूथ जिला महिला अस्पताल में बना। वहीं दूसरा बूथ ग्रामीण क्षेत्र में बनाया गया। शासनादेश के मुताबिक इन बूथों पर केवल महिलाओं का ही टीकाकरण होना था। लेकिन रजिस्ट्रेशन में चूक के चलते कई पुरुष भी पिंक बूथ पर स्लाट बुक कर रहे हैं।विभाग की ओर से जिले में हर एक सेशन के लिए वैक्सीनेशन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में शनिवार को जिला महिला अस्पताल में जारी सेशन के लिए जो वैक्सीनेशन की लिस्ट स्टाफ को मुहैया कराई गई, उसमें कई महिलाओं के साथ कई पुरुषों के नाम भी शामिल थे।

loksabha election banner

वैक्सीनेशन के लिए पहुंचने पर किया जा रहा वापस : पंजीकरण होने के बाद टीकाकरण के लिए जब लाभार्थी पिंक बूथ पर पहुंच रहे हैं तो स्वास्थ्यकर्मी उन्हें शासनादेश की जानकारी देते हैं। इसके बाद वैक्सीन लगवाने के लिए दोबारा शेड्यूल तय करना पड़ता है। इस दौरान कई बार लोगों को उसी तारीख पर कोविड वैक्सीन नहीं लग पाती। जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।

एप की खामी बनी परेशानी का सबब : दरअसल, शासन ने सुरक्षा की दृष्टि से केवल महिलाओं का टीकाकरण करने के लिए पिंक बूथ तो बना दिए।लेकिन कोविन एप पर वैक्सीनेशन केंद्रों में इसकी व्यवस्था नहीं की। ऐसे में कोई भी पुरुष पिंक बूथ वाले केंद्र पर भी पंजीकरण करा सकता है। यही परेशानी का सबब बना। स्वास्थ्य विभाग ने इस बाबत शासन तक जानकारी पहुंचा दी है।जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि पिंक बूथ महिलाओं के वैक्सीनेशन के लिए आरक्षित हैं। हालांकि पोर्टल में रजिस्ट्रेशन के दौरान किसी भी प्रकार की रोक का ऑप्शन नहीं है। इस वजह से पुरुष भी पिंक बूथ पर स्लाट बुक कर दे रहे हैं। शासन को भी इस बाबत अवगत कराया गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.