Move to Jagran APP

Bareilly Coronavirus News Update : बरेली में मिले 20 पॉजिटिव, जिले में संक्रमितों की संख्या 500 के पार

संक्रमितों की बढ़ती संख्या गुरुवार को पांच सौ का आंकड़ा पार कर गई। गुरुवार को आइवीआरआइ से आई 210 सैंपल की रिपोर्ट में 14 और प्राइवेट लैब से छह पॉजिटिव आए हैं।

By Ravi MishraEdited By: Published: Fri, 10 Jul 2020 05:26 AM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2020 05:26 AM (IST)
Bareilly Coronavirus News Update : बरेली में मिले 20 पॉजिटिव, जिले में संक्रमितों की संख्या 500 के पार
Bareilly Coronavirus News Update : बरेली में मिले 20 पॉजिटिव, जिले में संक्रमितों की संख्या 500 के पार

बरेली, जेएनएन। संक्रमितों की बढ़ती संख्या गुरुवार को पांच सौ का आंकड़ा पार कर गई। गुरुवार को आइवीआरआइ से आई 210 सैंपल की रिपोर्ट में 14 और प्राइवेट लैब से छह पॉजिटिव आए हैं। इनमें बीमा अस्पताल की महिला चिकित्सक, फतेहगंज पश्चिमी सीएचसी के दो स्वास्थ्य कर्मी, एक पुलिस कर्मी व नगर निगम की एक कर्मचारी भी शामिल हैं।

loksabha election banner

गुरुवार को आइवीआरआइ से दो बार में रिपेार्ट आई। पहले रिपोर्ट कुल 55 सैंपल की थी, जिनमें 13 लोग पॉजिटिव थे। वहीं दूसरे रिपोर्ट 155 सैंपल की थी, जिसमें मात्र एक व्यक्ति पॉजिटिव था। इन 14 लोगों में मेगा ड्रीम कालोनी निवासी दंत चिकित्सक जो बीमा अस्पताल सीबीगंज में तैनात हैं, वह भी शामिल हैं। इसकी जानकारी मिलने के बाद से कॉलोनी के लोग परेशान हैं। देर शाम तक उन्हें लेने टीम नहीं पहुंची थी।

थाना कैंट व भोजीपुरा के दो पुलिस कर्मी, नगर निगम के अनुचर विभाग में तैनात महिला कर्मी व फतेहगंज सीएचसी में तैनात दो स्वास्थ्य कर्मी, सिविल कोर्ट के एक-एक कर्मचारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके अलावा हार्टमैन निवासी दंपती, ग्रीन पार्क निवासी युवक और सिंधु नगर निवासी युवक की रिपेार्ट पॉजिटिव आई है। रिपेार्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें संक्रमितों को आइसोलेट करने में जुट गईं। इन सभी को निजी मेडिकल कालेज में बनाए गए एल-2 सुविधा वाले अस्पतालों में शिफ्ट किया जा रहा है। नवाबगंज के युवा भाजपा नेता और बड़ा बाजार के व्यापारी की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

प्राइवेट लैब से संक्रमित

भोजीपुरा स्थित एक मेडिकल कॉलेज में भर्ती दो लोगों की रिपोर्ट प्राइवेट लैब से पॉजिटिव आई है। दोनों ही यहां बीमार होने के चलते अपना उपचार करा रहे हैँ। इनमें एक युवती भी शामिल हैैं। इसके अलावा सिद्धार्थ कुंज व साहूकारा निवासी दो वृद्धों की जांच भी प्राइवेट लैब से पॉजिटिव आई है। यह दोनों भी निजी अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं। बदायूं के प्रभात नगर निवासी दो अन्य रिपेार्ट में भी उन्हें संक्रमित दर्शाया है। दोनों की जानकारी बदायूं प्रशासन को दी गई है।

आइवीआरआइ से आई रिपोर्ट में 14 और प्राइवेट लैब से छह पॉजिटिव आए हैं। इसमें स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस कर्मी, नगर निगम कर्मचारी आदि लोग शामिल हैं। निजी अस्पतालों में भर्ती लोगों की रिपोर्ट भी प्राइवेट लैब से पॉजिटिव आई है।- डा. रंजन गौतम, जिला सर्विलांस अधिकारी 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.