पेड़ पर पक्षी को तड़पते देख संजीदा हुए बरेली कमिश्नर, बचाई जान
यूं तो बरेली में आए दिन पक्षी मांझे में उलझकर अपनी जान गवाते रहते है। लेकिन शनिवार को मांझे में फंसे फड़फड़ा रहे पक्षी की जान उस समय बच गई
बरेली, जेएनएन। यूं तो बरेली में आए दिन पक्षी मांझे में उलझकर अपनी जान गवाते रहते है। लेकिन शनिवार को मांझे में फंसे फड़फड़ा रहे पक्षी की जान उस समय बच गई, जब उसकी स्थिति देखकर बरेली कमिश्नर संजीदा हो उठे। जिसके बाद उन्होंने न सिर्फ मांझें में फंसे पक्षी को बाहर निकलवाया। बल्कि चिकित्सक से उसका इलाज भी कराया। जिसके बाद पक्षी की हालत बेहतर बताई जाती है।
दरअसल एक पक्षी पेड़ में उलझे मांझे में फंस गया। जिसके बाद वह फड़फड़ाने लगा। इतने में बरेली कमिश्नर रणवीर प्रसाद की नजर पेड़ में फंसे उस पक्षी पर चली गई जो मांझे से निकलने की कोशिश में छटपटा रहा था। पक्षी की छटपटाहट देख कर कमिश्नर संजीदा हो उठे।
उन्होंने तुरंत माली को बुलवाया और उसे पेड़ पर चढकर पक्षी को बचाने के लिए निर्देशित किया। जिसके बाद माली ने पेड़ पर चढ़ छटपटा रहे पक्षी को मांझे से मुक्त किया और अपने साथ नीचे उतार लिया। मांझे में फंसने के कारण पक्षी घायल हो गया था। जिसके बाद उन्होंने चिकित्सक को बुलवाया और पक्षी का इलाज कराया। इलाज करवाने के बाद पक्षी की हालत बेहतर बताई जा रही है।
बरेली में है चाइनीज माझे का आतंक
बरेली में चाइनीज मांझे का जबरदस्त आतंक है। जिसमें उझलकर अब तक कई लोग गंभीर रुप से घायल हो चुके है। कई मामले ऐसे भी जिनमें लोगों की जान जाते जाते भी बची है। हांलाकि प्रशासन इसके खिलाफ अभियान भी चला चुका है। इसके साथ ही कई बार कार्रवाई भी कर चुका है। लेकिन फिर भी चाइनीज मांझे के आतंक पर लगाम नहीं लग पा रही है।