विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

15 मिनट के सफर के लिए 45 मिनट का चक्कर खत्म; बरेली का यह प्रमुख पुल 35 दिन बाद फ‍िर हो रहा शुरू

Published: Tue, 16 Jun 2026 08:13 PM (IST)

बरेली का चौपुला पुल 35 दिन की मरम्मत के बाद बुधवार से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इससे ...और पढ़ें

चौपुला पुल का हुआ काम पूरा, शुरू होने जा रहा आवागमन

चौपुला पुल का हुआ काम पूरा, शुरू होने जा रहा आवागमन

HighLights

  1. एक्सपेंशन ज्वाइंट्स के भरवाए गए गैप, बदायूं और रामपुर रोड के निकल सकेंगे वाहन

जागरण संवाददाता, बरेली। चौपुला पुल के मरम्मत के लिए बंद होने से लाखों लोगों की दिनचर्या बदल गई थी। 15 मिनट का रास्ता तय करने में 45 मिनट तक लग जा रहे थे। बदायूं की तरफ से आने वाले वाहनों को कई किमी. अतिरिक्त का चक्कर काटना पड़ रहा था। सुभाषनगर, करगैना क्षेत्र के लोगों के लिए एक-एक दिन भारी गुजर रहा था।

पुल तो पहले 45 दिन के लिए बंद कराया था, लेकिन लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए तेजी से मरम्मत कार्य कराकर 10 दिन पहले कार्य पूर्ण करा लिया गया। अब इंतजार की घड़ियां समाप्त हो गई हैं। बुधवार से पुल आम जनमानस के लिए खोल दिया जाएगा।

चौपुला पुल में लगे 30 विस्तार जोड़ (एक्सपेंशन ज्वाइंट) के बीच चार से पांच इंच तक का गैप बढ़ गया था। इससे पुल से गुजरने वाले वाहनों को तेज झटका लगता थे, जिससे वाहनों के शाकर खराब होने लगे थे।

76911190

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) बदायूं शाखा को पुल की मरम्मत के लिए 1.46 करोड़ रुपये का बजट तो छह महीने पहले मिल गया था। ठेका भी आवंटित कर दिया गया था, लेकिन सिटी स्टेशन रोड निर्माण के कारण पहले से रूट डायवर्जन लागू था, इसलिए चौपुला पुल की मरम्मत की अनुमति नहीं मिल पा रही थी।

पहले तीन दिन रात में पुल पर वाहनों का आवागमन बंद कराकर सड़क की मरम्मत कराई गई थी। इसके बाद प्रशासन की अनुमति मिलने पर पिछले महीने 12 मई को एनएचएआइ ने एक्सपेंशन ज्वाइट्स की मरम्मत का कार्य शुरू कराया।

पुल बंद होने पर स्थानीय लोगों को सुभाषनगर पुलिया, मढ़ीनाथ और रामगंगा तिराहा से लाल फाटक होते हुए निकलने का विकल्प तो दिया था, लेकिन लाल फाटक रोड दूरी बढ़ा रहा था। सुभाष नगर पुलिया मार्ग से निकलने पर लोगों को जाम में फंसना पड़ रहा था। बहरहाल, पुल की मरम्मत कार्य पूर्ण हो चुका है।

एनएचएआइ बदायूं के परियोजना निदेशक उत्कर्ष शुक्ला ने बताया कि पुल की मरम्मत का कार्य पूर्ण हो चुका है। प्रशासन के निर्देशानुसार पुल को जन सामान्य के लिए खोल दिया जाएगा। एसपी यातायात मो. अकमल ने बताया कि बुधवार सुबह से ही चौपुला पुल खोल दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बरेली से हल्द्वानी के बीच नहीं बनेगा एक्सप्रेसवे, DPR बनाने का आदेश निरस्त; जानें वजह