बरेली वासियों का इंतजार खत्म, सीबीगंज आवासीय योजना में दूसरे चरण का आज से शुरू होगा प्लॉट आवंटन
बरेली के रामपुर रोड स्थित सीबीगंज-परसाखेड़ा आवासीय योजना में आवास विकास परिषद ने भूखंड आवंटन की प्रक्रिया तेज कर दी ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
सीबीगंज आवासीय योजना में भूखंड आवंटन की प्रक्रिया हुई तेज।
आज सेक्टर छह में किसानों को भूखंड किए जाएंगे आवंटित।
सड़क, सीवर, प्रकाश जैसे विकास कार्य भी जल्द होंगे शुरू।
जागरण संवाददाता, बरेली। शहर के रामपुर रोड सीबीगंज-परसाखेड़ा आवासीय योजना में आवास विकास परिषद ने भूखंड आवंटन की कवायद तेज कर दी है। बुधवार को सेक्टर छह में किसानों को अलग-अलग श्रेणियों में भूखंड आवंटन किए जाएंगे। इसके लिए किसानों को अपने आधार कार्ड व अन्य आवश्यक पत्रावलियों को साथ लेकर पहुंचने को कहा गया हे।
सीबीगंज में लैंड पूलिंग योजना के तहत 522 हेक्टेयर में प्रस्तावित लैंड आवासीय योजना के पहले चरण में चार सेक्टरों के विकास की योजना बनाई गई है। पहले चरण में सेक्टर चार, पांच और सात और छह के विकास का खाका खींचा गया है। 23 सितंबर को पहले चरण में सेक्टर चार, पांच और सात में 168 किसानों को 448 भूखंड आवंटित किए गए थे।
विकास कार्य भी जल्द होंगे शुरू
एक्सईएन राजेंद्र नाथराम ने बताया कि बुधवार को सेक्टर छह में चयनित किसानों को भूखंड आवंटित किए जाएंगे। चारों सेक्टरों में 232 किसानों ने सहमति दी है। इनमें 1100 से अधिक आवासीय भूखंड आवंटित किए जाने हैं। तीन सेक्टरों में 448 भूखंडों का आवंटन शुरू होने के बाद अब सेक्टर छह में भूखंड आवंटन की प्रक्रिया की जाएगी।
एक्सईएन के अनुसार पहले चरण में सभी किसानों को भूखंड आवंटन होने के साथ ही सड़क, सीवर, प्रकाश आदि का विकास कार्य भी शुरु कर दिया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग सेक्टरों को जोड़ने वाली सड़क की निविदा प्रक्रिया भी आमंत्रित कर दी है।
