विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली में ANTF की बड़ी कार्रवाई: 6 किलो अफीम के साथ पकड़ा गया तस्कर, झारखंड से पंजाब तक जुड़े हैं तार

Published: Fri, 18 Sep 2026 03:04 PM (IST)

बरेली में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने 6.32 किलोग्राम अफीम के साथ एक तस्कर विशाल को गिरफ्तार किया है। यह ...और पढ़ें

एआई इमेज है।

एआई इमेज है।

जागरण संवाददाता, बरेली। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्क (एएनटीएफ) बरेली ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 6.320 किलोग्राम अफीम बरामद हुई है। इसके अलावा पुलिस ने एक मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और 770 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

एएनटीएफ यूनिट बरेली की टीम ने 17 सितंबर को थाना भमोरा क्षेत्र में इफ्को फैक्ट्री के मैटेरियल गेट से कुछ दूरी पर बिसारतगंज के सिसौना गांव निवासी विशाल को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6.320 किलोग्राम अफीम, एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन और 770 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में आरोपित विशाल ने बताया कि वह अपने पार्टनर के साथ मिलकर झारखंड के किसी व्यक्ति से सस्ते दामों में अफीम खरीदकर लाया था।

दोनों इस अफीम को पंजाब में किसी व्यक्ति को सप्लाई करने वाले थे। तभी रास्ते में पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस उसके पार्टनर और मादक पदार्थ की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें- प्रेमी संग मिलकर रची पति के कत्ल की साजिश, खुद ही दर्ज कराई गुमशुदगी; बरेली पुलिस ने ऐसे खोला राज