विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली से दिल्ली, नोएडा और नवी मुंबई जाना आसान, रविवार को मिलेंगी 3 फ्लाइट्स; 25 से बदला उड़ानों का समय

Published: Thu, 22 Oct 2026 08:20 PM (IST)

बरेली एयरपोर्ट से सर्दियों के मौसम के कारण उड़ानों के समय में बदलाव किया गया है, जो 25 नवंबर से ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. अब शनिवार को सिर्फ बेंगलुरु की फ्लाइट, दिल्ली की शनिवार की फ्लाइट रविवार को

जागरण संवाददाता, बरेली। बरेली एयरपोर्ट से सर्दी के मौसम में रविवार से इंडिगो की फ्लाइट का समय बदल जाएगा। अब रविवार को नोएडा, दिल्ली और नवी मुंबई की फ्लाइट होगी। शनिवार को सिर्फ बेंगलुरु की फ्लाइट ही संचालित होगी।

शनिवार को दिल्ली जाने वाली फ्लाइट अब रविवार को चलेगी। इसके अलावा समय में भी परिवर्तन किया गया है। दिल्ली की फ्लाइट में अब एक घंटे का अंतर किया गया है।

अभी बरेली-नवी मुंबई-बरेली की फ्लाइट सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को 13:35 बजे आती है और 14:20 बजे वापस जाती है। वहीं बेंगलुरु-बरेली-बेंगलुरु की फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार और रविवार को 13:20 बजे आती है और 13:55 बजे वापस जाती है।

Hindi Flight Schedule at Sunset Airport

दिल्ली-बरेली-दिल्ली की फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को 14:35 बजे आती है और 15:00 बजे वापस जाती है। इसके अलावा नोएडा-बरेली-नोएडा की फ्लाइट सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को 11:20 बजे आती है और 12:05 बजे जाती है।

बरेली एयरपोर्ट डायरेक्टर अवधेश अग्रवाल के मुताबिक एयरपोर्ट से सप्ताह में दिल्ली, नोएडा, नवी मुंबई और बेंगलुरु की 14 फ्लाइट होंगी जो 28 ट्रिप पूरी करेंगी।

नए शेड्यूल के अनुसार रविवार को तीन, सोमवार से शुक्रवार तक दो और शनिवार को एक फ्लाइट होगी। अब नोएडा-बरेली-नोएडा की फ्लाइट रविवार, सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को 10:25 बजे आएगी और 11:15 बजे जाएगी। नवी मुंबई-बरेली-नवी मुंबई की फ्लाइट रविवार, सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को 15:00 बजे आएगी और 15:35 बजे वापस जाएगी।

दिल्ली-बरेली-दिल्ली की फ्लाइट रविवार, मंगलवार, गुरुवार को 15:35 बजे आएगी और 16:15 बजे जाएगी। इसके अलावा बेंगलुरु-बरेली-बेंगलुरु की फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को 13:10 बजे आएगी और 13:50 बजे वापस जाएगी।

यह भी पढ़ें- बरेली में बनेगी 269 हेक्टेयर की 'सप्तनाथ ईको सिटी': शिव-तत्वों से सजेगी टाउनशिप, डमरू और त्रिशूल चौक होंगे आकर्षण