ग्राम सचिवालय बंद रखना पड़ा भारी: 8 पंचायत सहायकों की छुट्टी, 6 पर मंडराया सेवा समाप्ति का खतरा
बरेली में लगातार अनुपस्थित रहने और ग्राम सचिवालय के संचालन में बाधा डालने के कारण आठ पंचायत सहायकों की सेवा ...और पढ़ें

एआई इमेज है।
HighLights
अनुपस्थित रहने के साथ ग्राम सचिवालय के संचालन में डाल रहे थे बाधा
जागरण संवाददाता, बरेली। ड्यूटी पर लगातार अनुपस्थित रहने, ग्राम सचिवालय के काम में बाधा डालने समेत अन्य लापरवाही की वजह से जिले के आठ पंचायत सहायकों की सेवा समाप्त कर दी गई है। वहीं छह पंचायत सहायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, संतोषजनक जवाब न मिलने पर इनकी भी सेवा समाप्त की जाएगी।
डीपीआरओ कमल किशोर ने बताया कि आलमपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत चंपतपुर की पंचायत सहायक पूजा कुमारी, नवाबगंज की खंजनपुर खंजनिया के अमित राठौर, संजय कुमार, बीजामऊ के विशाल कुमार, भुता की बहादपुर करोड़ के अभिषेक पाठक, मीरगंज की हल्दी खुर्द के हर्षित चौधरी, रामनगर की सोना की ऋचा शर्मा को पद से हटाया जाता है।
इनके अलावा लीलौर सहसा के सोनू कुमार को लगातार अनुपस्थित रहने, ग्राम सचिवालय के संचालन में बाधा उत्पन्न करने, आनलाइन उपस्थिति दर्ज न कराने एवं पदीय दायित्वों का संतोषजनक रूप से निर्वहन न करने के कारण ग्राम पंचायतों से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर निम्नांकित ग्राम पंचायतों के पंचायत सहायक एवं अकाउंटेंट कम डाटा एंट्री आपरेटर को भी पद से हटाया जाता है।
इसके अलावा बिथरी चैनपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत कलापुर की पंचायत सहायक कंचन यादव, दमखोदा की जागनडांडी के नवनीत कुमार, लवेदी के धनराज, आलमपुर जाफराबाद की मिलक मझारा के बबलू वर्मा, भुता की अमृती के आशीष कुमार सिंह, कुआडांडा के विपिन कुमार को उनके सचिवों की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
जिन पंचायत सहायकों को इनमें कोई महीने में 20 दिन आया नहीं और जितने दिन आया उसमें ही देरी से आया या फिर ड्यूटी पर आने के बाद चले गए। सीडीओ देवयानी ने बताया कि आठ पंचायत सहायकों की सेवा समाप्त कर दी गई है और छह को नोटिस जारी किया गया है।
