Move to Jagran APP

13वी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने घनश्याम

बरेली बार एसोसिएशन के चुनाव मे मंगलवार को मतगणना के दौरान जमकर हंगामा हुआ। नारेबाजी और विरोध के बीच दो बार गणना रोकनी पड़ी।

By Edited By: Published: Wed, 17 Jan 2018 03:30 AM (IST)Updated: Fri, 19 Jan 2018 01:38 PM (IST)
13वी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने घनश्याम
13वी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने घनश्याम

जागरण संवाददाता, बरेली : बरेली बार एसोसिएशन के चुनाव मे मंगलवार को मतगणना के दौरान जमकर हंगामा हुआ। नारेबाजी और विरोध के बीच दो बार गणना रोकनी पड़ी। किसी तरह मतगणना पूरी हुई और बार की कमान एक बार फिर निवर्तमान अध्यक्ष घनश्याम शर्मा के हाथ आ गई। उन्होने 13वी बार अध्यक्ष पद पर विजय हासिल की। उनका दावा है कि बार के इतिहास मे अध्यक्ष पद पर यह एक रिकॉर्ड है। सचिव पर भी निवर्तमान सचिव अमर भारती ने जीत दर्ज की।

loksabha election banner

साढ़े बार बजे आया पहला परिणाम

मतगणना सुबह साढ़े दस बजे से होनी थी। सुबह प्रत्याशियो के सामने मतपेटियां स्ट्रांग रूम से निकाली गई। सबसे पहले कनिष्ठ और वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य, कोषाध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद की गणना शुरू हुई। दोपहर साढ़े बारह बजे पहला परिणाम उपाध्यक्ष का आया। मुहम्मद मोबिन अंसारी ने निकटतम उम्मीदवार अजय शर्मा पर 53 मतो से जीत हासिल की। इसके बाद तीनो संयुक्त सचिव और अन्य पदो के परिणाम आने शुरू हुए।

कनिष्ठ उपाध्यक्ष की गणना टेबल पर हुआ घमासान

दोपहर ढाई बजे से कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद की गणना शुरू हुई। प्रत्याशी अमित कुमार सिंह व बालेश कुमार मिश्रा मे शुरुआत से ही कांटे की टक्कर रही। दोनो प्रत्याशियो के समर्थको के बीच नोकझोक होने पर हंगामा हुआ। मतो की गणना मे गड़बड़ी के आरोप उठने पर सहायक निर्वाचन अधिकारी को दखल देना पड़ा। गणना टेबल पर भीड़ बढ़ने पर दो बार गिनती रोकनी पड़ी। बाद मे गिनती पूरी कराई। अमित सिंह को 1094 वोट मिले और बालेश मिश्रा को 1044 वोट मिले। 32 वोट अमान्य माने गए। परिणाम की घोषणा होते ही बालेश मिश्रा और उनके समर्थको ने दुबारा गणना करने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। सहायक निर्वाचन अधिकारी सत्येद्र शंकर सक्सेना से भी नोकझोक हुई। बालेश ने लिखित प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन परिणाम घोषित होने के बाद दोबारा गणना न कराने के प्रावधान बताकर अर्जी खारिज कर दी गई। इससे एक घंटे तक गणना कार्य अटका रहा।

हंगामे के बाद ऑडिटोरियम मे हुई अध्यक्ष, सचिव पद की गणना

गणना परिसर और टेबल पर हंगामा के चलते अन्य पदो की गिनती भी अटकी रही। हंगामा खत्म न होने और अंधेरा होने के चलते अध्यक्ष और सचिव पद की गणना आनन-फानन बार ऑडिटोरियम मे कराई गई।

काला कोट पहनकर दारू पीकर पहुंचा, बवाल

गणना के दौरान एक व्यक्ति काला कोट पहनकर टेबलो तक पहुंचा। नशे मे गणना कार्मिको से अभद्रता करने पर अधिवक्ता भड़क गए। न बार का आइकार्ड था और न कोई और पहचान पत्र। बाहर निकालने पर बवाल करने लगा। बाद मे उसे गणना परिसर से बाहर किया गया।

विजेता से ज्यादा जीता नोटा

संयुक्त सचिव प्रशासन का चुनाव परिणाम सबसे रोचक रहा। इस पद पर विजेता से भी बड़ा एक और विनर निकला। इस पद पर विजयी हुए शेर सिंह (317) वोट हासिल कर कुल नौ मे से निकटतम प्रत्याशी ललित कुमार सिंह (297) को 20 मतो के अंतर से हराया। लेकिन, शेर सिंह से भी ज्यादा वोट अमान्य या रिजेक्ट के बक्से मे गए। इस पद के कुल 322 वोट रद निकले।

यह हुए विजयी

अध्यक्ष

घनश्याम शर्मा : 1229 (308 से विजयी)

अरविंद कुमार : 921

सचिव पद पर

अमर भारती : 1160 (269 से विजयी)

वीपी ध्यानी : 891

विनोद सिंह : 81

वरिष्ठ उपाध्यक्ष

केएल गोयल : 732 (211 से विजयी)

विजय शर्मा : 521

उपाध्यक्ष

मुहम्मद मोबिन अंसारी : 538 (64 से विजयी)

अजय शर्मा : 474

कनिष्ठ उपाध्यक्ष

अमित कुमार सिंह : 1094 (50 से विजयी)

बालेश मिश्रा : 1044

कोषाध्यक्ष

प्रदीप कुमार सिंह : 722 (37 से विजयी)

अनुपम अग्रवाल : 685

संयुक्त सचिव (प्रशासन)

शेर सिंह : 317 (20 से विजयी)

ललित कुमार सिंह : 297

संयुक्त सचिव (प्रकाशन)

अनुज गंगवार : 1228 (320 से विजयी)

गौरव सिंह राठौर : 908

संयुक्त सचिव (पुस्तकालय)

धर्मवीर गुप्ता : 791 (56 से विजयी)

विक्रम डुडेजा : 735

वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य :: आलोक प्रधान, अमित गुप्ता, संजीव कुमार, अभय भटनागर, अनूप दीक्षित, डीएन शर्मा

कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य : अमित कुमार, अर्पिता, निशा शर्मा, अजेद्र यादव, राजीव कुमार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.