Move to Jagran APP

महिला बीट पुलिसिंग लागू करने में बरेली जोन में दूसरे स्थान पर बदायूं, 269 महिला पुलिस कर्मियों की लगाई गई ड्यूटी

शासन द्वारा पुलिस के लिए तय किए गए सौ दिन के कार्यों में एक प्रमुख कार्य महिला सुरक्षा का भी है। इसके चलते ही सरकार का पूरा जोर इस पर है। इसीलिए सरकार ने बजट में घोषणा किए जाने से पहले इसकी तैयारी कर ली थी।

By Vivek BajpaiEdited By: Published: Fri, 27 May 2022 02:46 PM (IST)Updated: Fri, 27 May 2022 02:46 PM (IST)
महिला बीट पुलिसिंग लागू करने में बरेली जोन में दूसरे स्थान पर बदायूं, 269 महिला पुलिस कर्मियों की लगाई गई ड्यूटी
महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती थाने में कर उन्हें बीट देने का कार्य जारी है।

बदायूं, जेएनएन। महिला उत्पीड़न रोकने और महिलाओं को जागरूक करने के लिए महिला बीट पुलिसिंग की घोषणा गुरुवार को विधानसभा में आमबजट में की गई। लेकिन जिले में और बरेली जोन में इसकी शुरुआत कई दिन पहले से हो गई है। बरेली जोन में बदायूं महिला बीट आवंटन के मामले में दूसरे पायदान पर है। जिले में कुल सृजित की गईं 658 महिला बीट में अब तक 269 महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जा चुकी है। इसके अलावा जो बीट शेष है, उनके लिए महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती थाने में कर उन्हें बीट देने का कार्य जारी है।

loksabha election banner

शासन द्वारा पुलिस के लिए तय किए गए सौ दिन के कार्यों में एक प्रमुख कार्य महिला सुरक्षा का भी है। इसके चलते ही सरकार का पूरा जोर इस पर है। इसीलिए सरकार ने बजट में घोषणा किए जाने से पहले इसकी तैयारी कर ली थी। जिलों में इसके लिए कार्य शुरू कर दिए गए थे। जिले में भी इसके लिए तैयारी कर ली गई है। अब तक पुलिस लाइन में सेवाएं देने वाली महिला पुलिस कर्मियों को थाने पर भेज कर उन्हें बीट के बारे में जानकारी दी गई। महिला पुलिस कर्मियों के साथ एसएसपी डा. ओपी सिंह ने एक बैठक कर उन्हें उनके कार्यों की जानकारी दी थी। एसएसपी डा. ओपी सिंह ने बताया कि जिले में कुल 658 महिला बीट में अब तक 269 महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जा चुकी है। यह महिला पुलिस कर्मी अपनी बीट क्षेत्र की सशक्त और कामकाजी महिलाओं से मिलेंगी।

कमजोर तबके की महिलाओं को जागरूक करेंगी। गांव देहात की एएनएम, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, समूह की महिलाओं को अपना साथी या सहयोगी बनाएंगी। उनसे क्षेत्र की जानकारी और वहां की गतिविधियों जानकर उसे बीट रजिस्टर में अपडेट करेंगी। इसके अलावा शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बैंक सखी, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना समेत अन्य योजनाओं की जानकारी महिलाओं को देकर उन्हें इसका लाभ लेने को भी जागरूक करेंगी।

बजट से जिले को यह भी लाभ

- पुलिस लाइन में निर्माणधीन 11 मंजिला आवासीय भवन का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। इसके मेंटिनेस का कार्य चल रहा है। सरकार ने पुलिस भवन निर्माण के लिए बड़ा बजट जारी किया है। इसके चलते इस भवन के लिए जरूरी बजट मुहैया हो सकेगा। इस भवन में 250 से अधिक आवास है।

- शहर से सटे चित्रांशनगर कॉलोनी के समीप चांदमारी की जमीन मिनी पुलिस लाइन बनाने का प्रस्ताव भेजा गया था। जिस पर स्वीकृति मिल चुकी है। अब बजट मिलते ही इसका निर्माण भी शुरू हो जाएगा। यह मिनी पुलिस लाइन आधुनिक और हाइटेक होगा।

- इसी चांदमारी की भूमि पर महिला थाना बनाए जाने का प्रस्ताव भी भेजा गया था। जो स्वीकृत हो चुका है। अब जल्द ही चित्रांश नगर में महिला थाने का निर्माण भी शुरू होने की उम्मीद है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.