Move to Jagran APP

Badaun News : बेटे की हत्या के बाद मां ने मनाया जश्न, जिससे कराया मर्डर, उसी से बनाए संबंध

Badaun News बेटे का कत्ल करने के बाद मां और उसके प्रेमी ने जश्न मनाया। पति के सोने के बाद दोनों ने फिर से संबंध बनाए। ये राज भी मां के आशिक ने पुलिस के सामने खोला। पुलिस अधिकारियों की मानें ताे आरोपित पश्चिम बंगाल की रहने वाली है।

By JagranEdited By: Ravi MishraPublished: Wed, 28 Sep 2022 07:11 PM (IST)Updated: Wed, 28 Sep 2022 07:11 PM (IST)
Badaun News : बेटे की हत्या के बाद मां ने मनाया जश्न, जिससे कराया मर्डर, उसी से बनाए संबंध
Badaun News : बेटे की हत्या के बाद मां ने मनाया जश्न, जिससे कराया मर्डर, उसी से बनाए संबंध

बदायूं, जागरण संवाददाता। Badaun News : बेटे का कत्ल करने के बाद मां और उसके प्रेमी ने जश्न मनाया। पति के सोने के बाद दोनों ने फिर से संबंध बनाए। ये राज भी मां के आशिक ने पुलिस के सामने खोला। पुलिस अधिकारियों की मानें ताे आरोपित पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। जिसे बदायूं में रहने वाला नत्थू लाया था, इसके बाद उसने उससे शादी कर ली थी।

loksabha election banner

वीडियाे काॅल पर प्रेमिका से बोला प्रेमी, हो गया काम

हिमांशु (Himanshu Murder Case) का कत्ल करने के बाद आरोपित ब्रम्हापाल अपने दामाद राजू को बाइक से छोड़ने गांव आया था। जिसके बाद वह ऑटो से वापस उझानी आया। जहां वह अपने किराए वाले घर में पहुंचा। यहां आने के बाद उसकी प्रेमिका यानी हिमांशु की मां ममता ने उसे वीडियो कॉल की। जिस पर उसने ममता को बताया की काम हो गया।

मुस्कुरा कर काटी कॉल, सोया पति, पहुंची प्रेमी के पास

हिमांशु की मौत की खबर सुनकर प्रेमिका ने मुस्कुराते हुए फोन काट दिया।जिसके बाद उसने पति नत्थू के साेने का इंतजार किया। पति के साेने के बाद ममला सीधे ब्रम्हापाल के घर पहुंची।जहां उसने अपने प्रेमी से बात की।

प्रेमी के साथ फिर बनाए संबंध, मनाया बेटे की मौत का जश्न

आरोपित ब्रम्हपाल के अनुसार दोनो ने हिमांशु की मौत का जश्न मनाया। जिसके परिणाम स्वरूप दोनों ने फिर से संबंध बनाए।इसके साथ ही मामले से जुड़ी कई अन्य जानकारियां पर आरोपित ने पुलिस को दी।

पुलिस की पकड़ से दूर तीसरा आरोपित, दामाद की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार मामले में तीसरा आरोपित यानी ब्रम्हपाल का दामाद राजू अभी पकड़ा नहीं जा सका है। जिसकी तलाश में छापेमारी जारी है। गौरतलब है कि ब्रम्हपाल ने इस मामले में अपने दामाद को भी शामिल किया था। जिसे ई रिक्शा देने की बात कही थी। हालांकि पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही हैं।  

यह भी पढे़ : जिसे नाजों से पाला, उसे प्रेमी से मरवा डाला, बेटे ने दोनों को रंगरलियां मनाते पकड़ लिया था


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.