बरेली पहुंचे आजम खां
सपा नेता व पूर्व मंत्री आजम खां बुधवार को बरेली पहुंचे।
जेएनएन, बरेली। सपा नेता व पूर्व मंत्री आजम खां बुधवार को बरेली पहुंचे। ताजुश्शरिया मुफ्ती अख्तर रजा खां उर्फ अजहरी मियां को खिराजे अकीदत पेश करने के लिए वह दरगाह आला हजरत गए। उन्होंने कहा कि दुनिया की एक बड़ी मजहबी शख्सियत को हमने खो दिया है। आजम खां ने शहर काजी व ताजुश्शरिया के साहबजादे मुफ्ती असजद रजा कादरी से मुलाकात की। करीब बीस मिनट तक आजम खां शहर काजी से गुफ्तगू करते रहे। हालांकि, वह मीडिया से रूबरू नहीं हुए। बात किए बगैर ही वापस लौट गए।
बुधवार देर शाम को आजम खां लखनऊ से सीधे बरेली स्थित दरगाह आला हजरत पहुंचे। दरगाह पहुंचने के बाद उन्होंने शहर काजी मुफ्ती असजद रजा कादरी के दामाद सलमान मियां से मुलाकात की। उन्हें रामपुर जौहर विश्वविद्यालय में आने का न्योता दिया। करीब 15 मिनट तक वह उनके साथ ही रहे। --दरगाह पर आजम से मिलने नहीं आया कोई :
सपा के कद्दावर मुस्लिम नेता मुहम्मद आजम खा जब दरगाह आला हजरत पर पहुंचे तो उनसे मिलने के लिए कोई नहीं आया। दरगाह आला हजरत और ताजुश्शरीया की मजार के दरवाजे भी बंद होने की वजह से वो हाजिरी नहीं दे पाए। केवल शहर काजी के दामाद से ही मुलाकात करने के बाद वो रामपुर के लिए रवाना हो गए। .
--मीडिया से बनाई दूरी, बिना बात किए लौटे : दरगाह से निकलने के बाद आजम खां मीडिया से रूबरू नहीं हुए। उन्होंने बरेली पहुंचने के बाद से ही मीडिया से दूरी बनाई रखी। दरगाह से निकलने के बाद भी बात किए बगैर ही वापस लौट गए।