अबकी बार गुलाल बम की फुहार से होली पर जमकर बरसेगा प्यार
फ्यूजन सिर्फ बालीवुड गानों में ही नहीं मिलता है। बल्कि अब त्योहारों में इसका असर है।
By Edited By: Published: Wed, 20 Mar 2019 12:50 AM (IST)Updated: Wed, 20 Mar 2019 01:14 PM (IST)
जेएनएन, बरेली: फ्यूजन सिर्फ बालीवुड गानों में ही नहीं मिलता है। बल्कि अब त्योहारों में इसका असर दिखने लगा है। इस होली के उल्लास में दीपावली के पटाखों का लुत्फ उनकी मस्ती को दुगुना करेगा। यह पटाखे भी दीपावली के पटाखों की तरह चलेंगे, लेकिन फर्क सिर्फ इतना होगा। दीपावली के पटाखों में जहां तेज आवाज और रोशनी निकलती है। होली पर फोड़े जाने वाले पटाखों में से सुगंधित हर्बल गुलाल निकलेगा, जो कि न सिर्फ वातावरण को महकाएगा, बल्कि लोगों को भी होली के रंगों से सरोबार करेगा। श्यामगंज में राजीव अग्रवाल नेताजी रंग वाले ने बताया कि यह पटाखे पिछले वर्ष से ही बाजार में आए हैं, जो कि लोगों को काफी लुभा रहे हैं। विशेषकर बच्चों में इनका काफी क्रेज है। गुलाल माचिस, चटाई गुलाल बम, स्माग गुलाल पटाखा की काफी मांग है। गुलाल पिचकारी के बाद बच्चों की पहली पसंद यही बन रहे हैं। इनकी कीमत भी चालीस रुपये से लेकर दो सौ रुपये तक हैं। इन पटाखों को फूटने पर रंग बिरंगा सुगंधित गुलाल निकलता है, जो कि वातावरण को महकाने के संग ही लोगों को रंगों से भी सरोबार करता है, जिससे होली और दीपावली दोनों का लुत्फ लोग एक साथ उठा सकते हैं। थंडर सिलेंडर से आएगा गुलाल का बवंडर उन्होंने बताया कि इस होली पर थंडर सिलेंडर भी लोगों को लुभा रहा है। यह आग बुझाने वाले सिलेंडर की तरह काम करता है, जिसमें से गुलाल निकलता है। इसकी कीमत 1800 रुपये हैं। गुलाल पिचकारी से खेलें होली उन्होंने बताया कि इसके साथ ही गुलाल पिचकारी भी लोगों को खूब लुभा रही है। गीले रंगों से परहेज करने वाले लोग इसे खूब खरीद रहे हैं। इसमें रंगीन पानी की जगह गुलाल भरकर छोड़ा जाता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें