Covid-19 Update : बदायूं में मिला कोरोना पॉजिटिव का एक और केस, संख्या हुई 17 Badaun News
डॉक्टर ने निजी लैब में उसकी जांच कराई तो बुधवार को उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। यह रिपोर्ट आते ही महिला के पति ने सीएमओ को सूचना दी।
बदायूं, जेएनएन। बदायूं में कोरोना का एक और पॉजिटिव केस सामने आया है। जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। जिसके बाद जिले में कोरोना संक्रमित केसो की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। हालांकि इनमें से पांच पॉजिटिव केस ठीक हो कर बरेली से वापस आ चुके है।
शहर से सटे गांव बदरपुर की रहने वाली महिला का बरेली के निजी चिकित्सक के यहां हेपेटाइटिस का इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने निजी लैब में उसकी जांच कराई तो बुधवार को उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। यह रिपोर्ट आते ही महिला के पति ने सीएमओ को सूचना दी।
आनन-फानन में सिटी मजिस्ट्रेट स्वास्थ विभाग की टीम के साथ महिला के घर पहुंचे और परिवार के सभी लोगों को घर में ही आइसोलेट करते हुए महिला को कोरोना वार्ड भर्ती करा दिया है। यहां से अब उसका सैम्पल सरकारी लैब में जांच को जाएगा। जिसके बाद स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो जाएगीी।