बरेली में आजादी के अमृत महोत्सव का आयोजन
- मुख्य आयकर आयुक्त ने अधिकारियों व कर्मचारियों से किया आह्वान - पौधारोपण किया अनाथालय की बिचयों को बांटे लैपटाप व उपहार
जागरण संवाददाता, बरेली: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयकर विभाग में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने विभागीय प्राथमिकताओं को गिनाते हुए करदाताओं व कर्मचारियों के बीच तालमेल बनाए रखने की अपील की।
सर्वप्रथम मुख्य आयकर आयुक्त, इलाहाबाद प्रभार विनोद कुमार तिवारी का स्वागत प्रधान आयकर आयुक्त देविदर सिंह कल्याण ने किया। मुख्य आयकर आयुक्त ने कहा कि जनसमस्याओं के प्रति अधिक संवेदनशील ²ष्टिकोण अपनाते की जरूरत है। बोले, सभी का शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी है। आपस में एवं करदाताओं के प्रति सहयोग और मानवीय ²ष्टिकोण का परिचय देने की बात कही। महिला कर्मचारियों के लिए क्रेच (बेबी केयर सेंटर) और सभी के लिए ओपन जिम की स्थापना को स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बनवाने को कहा। अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मिल कर उनकी समस्याएं सुनी। प्रधान आयकर आयुक्त ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन से बरेली प्रभार की वार्षिक कार्ययोजना के विभिन्न लक्ष्यों के संदर्भ में अब तक कि प्रगति का विवरण दिया। मुख्य आयकर आयुक्त ने अच्छे कार्य के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रशंसा की। पौधारोपण किया। कार्यक्रम में आर्यसमाज बरेली की ओर से संचालित बालिका अनाथालय के मुख्यप्रबंधक हर्षवर्धन की उपस्थिति में मुख्य वार्डन रोली दुबे को बालिकाओं के रोजाना प्रयोग की वस्तुओं के 27 पैकेट भेंट किए। एक बालिका को अध्ययन में सहायता के लिए टैबलेट दिया गया। प्रधान आयकर आयुक्त ने अनाथालय की सभी बालिकाओं की आवश्यकता पूर्ति के लिए हर माह मदद देने का आश्वासन दिया। योग प्रशिक्षक नित्या ने शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग के महत्व पर प्रकाश डाला।अपर आयुक्त, सीतापुर पूजा राज, अपर आयुक्त, हल्द्वानी विजय कुमार बोरा, अपर आयुक्त, बरेली एसबी सिंह, संयुक्त आयुक्त मुरादाबाद चौधरी अरुण कुमार सिंह, संयुक्त आयुक्त, टीडीएस पुष्पेंद्र सिंह, सहायक आयुक्त योगेश श्रीवास्तव, आयकर कर्मचारी महासंघ के जोनल सचिव रविन्द्र सिंह समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।