Move to Jagran APP

Coronavirus Update : एंबुलेंस के सहायक और मुंबई से लौटे युवक के पिता ने जीती कोरोना से जंग Bareilly News

जिले में कोरोना से संक्रमित होने के मामले जिस गति से बढ़े थे अब उसी गति से संक्रमित स्वस्थ भी हो रहे हैं। बीते दो दिनों में जिले के पांच संक्रमित कोरोना से जंग जीत कर घर लौट चुके

By Edited By: Published: Sat, 30 May 2020 01:57 AM (IST)Updated: Sat, 30 May 2020 01:27 PM (IST)
Coronavirus Update : एंबुलेंस के सहायक और मुंबई से लौटे युवक के पिता ने जीती कोरोना से जंग Bareilly News
Coronavirus Update : एंबुलेंस के सहायक और मुंबई से लौटे युवक के पिता ने जीती कोरोना से जंग Bareilly News

बरेली, जेएनएन। जिले में कोरोना से संक्रमित होने के मामले जिस गति से बढ़े थे, अब उसी गति से संक्रमित स्वस्थ भी हो रहे हैं। बीते दो दिनों में जिले के पांच संक्रमित कोरोना से जंग जीत कर घर लौट चुके हैं। यहां भर्ती पीलीभीत का भी एक व्यक्ति स्वस्थ हुआ है। शुक्रवार को कोविड एल-2 एसआरएमएस हास्पिटल से एंबुलेंस सहायक और मुंबई से लौटे सिरौली के युवक के पिता को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल के चिकित्सकों ने पुष्प वर्षा कर उन्हें विदा किया। सिरौली के खलीलुद्दीन का बेटा मुंबई से लौटा था। वह संक्रमित पाया गया था। बाद में परिजनों के सैंपल लिए गए तो खलीलुद्दीन भी पॉजिटिव पाए गए।

loksabha election banner

उनकी उम्र 55 वर्ष होने के चलते उन्हें एल-2 एसआरएमएस में भर्ती किया गया था। इसके अलावा मीरगंज के खानपुरा के युवक राशिद बेग जो की मुंबई से लौटा था। उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। उसे अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस सहायक अमित कुमार द्विवेदी के उसके संपर्क में आ गया था। वह भी एसआरएमएस में भर्ती था। दो दिन पूर्व इन दोनों की दोबारा सैंप¨लग कराई गई। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में दोनों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गईं। इसके बाद शुक्रवार दोपहर दो बजे उन्हें चिकित्सकों की टीम ने डिस्चार्ज कर दिया। शुक्रवार को ही पीलीभीत के 50 वर्षीय सत्तार हुसैन भी स्वस्थ्य होकर घर गए हैं।

एंबुलेंस यूनियन ने किया स्वागत एंबुलेंस सहायक अमित सीतापुर के रहने वाले हैं। वह एसआरएमएस से सीतापुर जाते इससे पूर्व रास्ते में एंबुलेंस यूनियन ने उन्हें रोककर माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष नवीन बाबा, उपाध्यक्ष शुभम मिश्रा मौजूद रहे। उपचार के दौरान मिला सम्मान रहेगा याद उपचार के बाद स्वस्थ्य होकर घर जाते समय अमित द्विवेदी, खलीलुद्दीन ने कहा कि उपचार के दौरान उनका स्टाफ और चिकित्सकों ने काफी ध्यान रखा। समय पर नाश्ता, खाना और फल दिए गए। खलीलुद्दीन और पीलीभीत के सत्तार ने कहा कि ईद पर गिफ्ट आदि दिए गए। सभी ने कहा कि उपचार के दौरान मिला सम्मान हमेशा याद रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.