इंडोर होगा ऑल इंडिया सेपक टाकरा टूर्नामेंट
भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआइयू) की ऑल इंडिया सेपक टाकरा महिला वर्ग प्रतियोगिता इंडोर में खेली जाएगी।
जेएनएन, बरेली : भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआइयू) की ऑल इंडिया सेपक टाकरा महिला वर्ग प्रतियोगिता अबकी बार इंडोर स्टेडियम में होगी। सर्दी और स्टेडियम में खोदाई के कारण मेजबान एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने इंडोर गेम कराने का फैसला किया है। आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रतियोगिता 16 से 19 जनवरी तक रुविवि के स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में चलेगी। इसमें 24 विश्वविद्यालयों की टीमें भाग लेंगी। रुविवि के प्रयास पर दो साल पहले ही सेपक टाकरा प्रतियोगिता एआइयू के खेल कैलेंडर में शामिल हुई थी। साथ ही रुविवि ने पुरुष-महिला दोनों वर्गो में चैंपियंस ट्रॉफी कब्जाई थी। हालांकि, विवि को चैंपियन बनाने वाले खिलाड़ी अब दूसरे विश्वविद्यालयों में चले गए हैं। इसलिए इस बार विवि के सामने अपने रिकॉर्ड को बनाए रखने की चुनौती है। विवि के क्रीड़ा सचिव प्रो. एके जेटली ने बताया कि तैयारियां चल रही हैं। इंडोर खेल ही है सेपक टाकरा
सेपक टाकरा खेल इंडोर ही है। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया साई सेंटर में इसके खिलाड़ी ट्रेनिंग ले रहे हैं। साई में सेपक टाकरा का इंडोर स्टेडियम न होने की वजह से ही आउट डोर अभ्यास कराया जाता है। गत वर्ष के एशियन गेम्स में भी इसका इंडोर आयोजन कराया गया था। ये विश्वविद्यालय लेंगे भाग
मणिपुर विश्वविद्यालय(), कुवेम्पु यूनिवर्सिटी (कर्नाटक), मुंबई विद्यापीठ, अन्ना यूनिवर्सिटी (चेन्नई), डॉ. बीआर आंबेडकर विवि (आंध्र प्रदेश), उत्कल विवि (भुवनेश्वर), आदिकवि ननंया विवि (आंध्र प्रदेश), एमडी विवि (रोहतक), गोडवाना विवि (गडचिरोली), लवली यूनिवर्सिटी, पंजाबी विवि (पटियाला), कुमाऊं विवि (नैनीताल), दीन दयाल विवि (सोनीपत), गुरु कशी विवि (भटिंडा), भगत पूल सिंह (हरियाणा), दत्ता माघे (मेघालय), रुविवि, पंजाब विवि (चंडीगढ)़, चौधरी बंसी लाल (भिवानी), महाराजा कृष्णा कुमार सिंह जी विवि (गुजरात), रानी दुर्गावती विवि (जबलपुर), राष्ट्रसंत टुकडोजी महाराजा विवि (नागपुर), उस्मानिया विवि (हैदराबाद) आदि ने पंजीकरण कराया है।