विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ala Hazrat Helping Society : बरेली में रैली निकाल बोली मुस्लिम महिलाएं, तीन तलाक की तरह ही बनाया जाए जनसंख्या नियंत्रण कानून

By Ravi MishraEdited By:
Published: Mon, 02 Aug 2021 09:27 AM (IST)

Ala Hazrat Helping Society तीन तलाक पीड़ित मुस्लिम महिलाएं अब जनसंख्या नियंत्रण कानून के समर्थन में उतर आई हैं। रविवार ...और पढ़ें

Ala Hazrat Helping Society : बरेली में रैली निकाल बोली मुस्लिम महिलाएं
Ala Hazrat Helping Society : बरेली में रैली निकाल बोली मुस्लिम महिलाएं

बरेली, जेएनएन। Ala Hazrat Helping Society : तीन तलाक पीड़ित मुस्लिम महिलाएं अब जनसंख्या नियंत्रण कानून के समर्थन में उतर आई हैं। रविवार शाम आला हजरत हेल्पिंग सोसाइटी के बैनर तले महिलाओं ने शांतिपूर्ण रैली निकाली। देश में जल्द जनसंख्या कानून बनाए जाने की मांग की।

मुस्लिम महिला दिवस पर सोसाइटी की अध्यक्ष निदा खान के नेतृत्व में महिलाओं ने कोतवाली के सामने से पटेल चौक तक जनसंख्या कानून के नियमों को लेकर जागरूक अभियान का आगाज किया। निदा खान ने बताया कि मुस्लिम महिला दिवस के मौके पर हमने नई पहल की है। जनसंख्या नियंत्रण को जागरूकता अभियान शुरू किया है। इससे महिलाओं जागरूक हों और वह अपना विकास कर सकें। अगर कम बच्चे होंगे तो महिलाएं उनकी ठीक से परवरिश कर सकेंगी।

इससे वह खुद के लिए भी अधिक समय निकाल सकती हैं। इतना ही नहीं महिलाएं अपने लिए भी कुछ सोच सकती हैं। रैली में शामिल महिलाओं ने खुशी जाहिर करते हुए जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून भी लागू करने की मांग की। बताया एक अगस्त को ही तीन तलाक कानून बना था। इस कानून से हमारी बहन बेटियों को तलाक का दंश झेलने से बच गई। निदा खान ने बताया कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए जागरूकता अभियान लगातार चलेगा।