गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपित पीडि़ता से निकाह को राजी
एक गांव के युवक ने शादी का झांसा देकर 17 अक्टूबर को किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे गांव के समीप छोड़कर भाग गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने सोमवार रात छापेमारी कर आरोपित को एक जगह से उठा लिया
बरेली, जेएनएन। मीरगंज तहसील के एक गांव के युवक ने जिस लड़की से दुष्कर्म किया था। अब गिरफ्तारी से बचने के लिए उसी नाबालिग पीडि़ता के साथ निकाह करने को तैयार हो गया है। मंगलवार को सगाई भी हो गई। बताते हैं कि किशोरी के बालिग होने पर निकाह किया जाएगा। एक गांव के युवक ने शादी का झांसा देकर 17 अक्टूबर को किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे गांव के समीप छोड़कर भाग गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने सोमवार रात छापेमारी कर आरोपित को एक जगह से उठा लिया। इसके बाद आरोपित पीडि़ता से निकाह करने के लिए राजी हो गया। इस पर उसे छोड़ दिया गया। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार के अनुसार लड़की के पिता ने बुधवार शाम बताया कि निकाह नहीं हुआ बल्कि सगाई का रिश्ता हुआ है। लड़की अभी नाबालिग है।