डीएम के आदेश पर राजेंद्रनगर में फिर सख्ती, दिनभर लोग पुलिस से करते रहे नोकझोंक
कोरोना संक्रमण भले ही बढ़ रहा हो लेकिन पॉश कॉलोनियों के पढ़े लिखे लोग ही नियमों का खुलेआम उल्लंघन करने पर उतारू हैं। ऐसा ही बुधवार को राजेंद्रनगर में हुआ।
बरेली, जेएनएन : कोरोना संक्रमण भले ही बढ़ रहा हो, लेकिन पॉश कॉलोनियों के पढ़े लिखे लोग ही नियमों का खुलेआम उल्लंघन करने पर उतारू हैं। ऐसा ही बुधवार को राजेंद्रनगर में हुआ। डीएम नितीश कुमार के आदेश पर पुलिस ने एक बार फिर यहां सख्ती बढ़ाई। सलेक्शन प्वाइंट की तरफ से खुले रास्ते को दोबारा बंद करवा दिया गया। इसके बाद सुबह से गाडिय़ों की लंबी कतारे लग गई। लोग किसी न किसी बहाने से क्लस्टर से बाहर जाना चाहते थे। प्रेमनगर पुलिस लोगों को क्लस्टर के अंदर ही रहने की हिदायत देती रही। लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं दिखे। पुलिस से नोकझोक भी हुई। बाद में स्वास्थ्य विभाग के साथ सरकारी विभागों से जुड़े लोगों को बाहर जाने की अनुमति दी गई। तकरीबन पूरे दिन सलेक्शन प्वाइंट पर हंगामा होता रहा। एसपी सिटी रङ्क्षवद्र कुमार भी राजेंद्रनगर पहुंचे। यहां कुछ महिलाएं हंगामा कर रही थी। उन्हें समझाकर शांत करवाया गया।
पॉश कॉलोनी राजेंद्रनगर और डीडीपुरम में व्यापारी, कारोबारी और नौकरीपेशा लोग अधिक हैं। यहां लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने और तीन मौत होने के बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाई। यहां क्लस्टर बनाकर पूरे एरिया को सील कर दिया है। लेकिन सलेक्शन प्वाइंट के पास सर्विस रोड को खुला छोड़ा गया ताकि लोग आ-जा सके। लेकिन इस रास्ते का बंद किया गया, क्योंकि अधिकारियों की नाराजगी थी कि यह एक तरह का हॉटस्पॉट हैं। यहां लोगों को घरों के अंदर ही रहना है। बाजार बंद रहने हैं। फिर राजेंद्रनगर को इतनी छूट क्यों। यही वजह है कि बुधवार सुबह एक बार फिर राजेंद्रनगर में सख्ती बढ़ा दी गई। यहां लोगों को घरों के अंदर ही रहने को कहा गया। लेकिन लोग माने नहीं। बेरिकेङ्क्षटग के पास गाडिय़ों की लंबी कतारे लग गईं। पहले पुलिस भी सख्ती करती रही, लेकिन बाद में धीरे-धीरे करके लोगों को बेरिकेङ्क्षटग से पास करवाया गया।
पढ़े लिखे लोग, लेकिन तोड़ते रहे बेरिकेड़िग
पॉश कॉलोनी में भी बेरिकेङ्क्षटग तोडऩे की हरकते हो रही है। बुधवार को आइवीआरआइ की तरफ जाने वाले रास्ते की बेरिकेङ्क्षटग तोड़ी गई। एसएसडी प्लाजा वाले रास्ते की बेरिकेङ्क्षटग तोड़ी गई। जिसे पुलिस दिनभर दुरुस्त करती रही। यहां पुलिस से भिडऩे वालों को कार्रवाई का डर दिखाया गया। उसके बाद ही मामला ठंडा हो सका।
किराना दुकानदार की मौत के बाद बढ़ी सख्ती
राजेंद्रनगर में रक्षाबंधन में क्लस्टर के अंदर दुकानें खोलने को लेकर भी हंगामा हो चुका है। यहां दो नामचीन मिठाई की दुकानों के मालिकों ने मनमानी कर डाली थी। पुलिस ने दुकानों को बंद कराया। इसके बाद गुप्ता चौराहा के पास रहने वाले एक और किराना दुकान संचालक की कोरोना संक्रमित होकर मौत हो गई। इसके बाद राजेंद्रनगर में सख्ती बढ़ा दी गई है।
क्या बोले डीएम
डीएम नितीश कुमार ने बताया कि क्लस्टर से बाहर जाने की इजाजत नहीं है। पुलिस को निर्देशित कर दिया गया है कि सख्ती से निपटे। कोविड-19 के मानकों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।