Move to Jagran APP

वाणिज्य कर विभाग : अपर आयुक्त मुक्ति नाथ बोले- आरएफआइडी टावर से रोकेंगे टैक्स चोरी Bareilly News

वस्तु एवं सेवाकर लागू हुए दो साल हो गए व्यापारियों की शिकायतें फिर भी बनी हुई हैं। भ्रष्टाचार के साथ बेवजह परेशान करने के आरोप भी लगते हैं।

By Ravi MishraEdited By: Published: Sat, 14 Mar 2020 11:56 AM (IST)Updated: Sat, 14 Mar 2020 05:55 PM (IST)
वाणिज्य कर विभाग : अपर आयुक्त मुक्ति नाथ बोले- आरएफआइडी टावर से रोकेंगे टैक्स चोरी Bareilly News
वाणिज्य कर विभाग : अपर आयुक्त मुक्ति नाथ बोले- आरएफआइडी टावर से रोकेंगे टैक्स चोरी Bareilly News

बरेली, अशोक आर्य : वस्तु एवं सेवाकर लागू हुए दो साल हो गए, व्यापारियों की शिकायतें फिर भी बनी हुई हैं। भ्रष्टाचार के साथ बेवजह परेशान करने के आरोप भी लगते हैं। इसको लेकर जागरण ने वाणिज्य कर विभाग के अपर आयुक्त ग्रेड वन मुक्ति नाथ वर्मा से बात की तो उनका कहना था कि व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं, हम लगातार सुविधाओं को बेहतर करने में लगे हैं। उन्होंने अन्य सवालों पर भी स्थिति स्पष्ट की।

loksabha election banner

सवाल : नए रजिस्ट्रेशन कराने में व्यापारियों को दिक्कत हो रही है। उनसे वसूली की भी शिकायत हैं।

जवाब : विभाग ने रजिस्ट्रेशन कराने की प्रक्रिया को काफी आसान कर दिया है। तीन दिन में रजिस्ट्रेशन नंबर जारी कर दिया जाता है। कार्यस्थल जरूर चेक किया जा रहा है। अब रजिस्ट्रेशन के 45 दिन बाद बैंक खाता खोल सकते हैं।

सवाल : जीएसटीआर नौ (सालाना रिटर्न) बड़े व्यापारी नहीं भर रहे हैं, जिस कारण छोटे व्यापारियों को दिक्कत हो रही है?

जवाब : वर्ष 2017-18 के लिए सालाना रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 12 फरवरी थी। इस तिथि तक करीब 90 फीसद करदाताओं ने सालाना रिटर्न जमा किया। अन्य को नोटिस दे रहे हैं।

सवाल : देश से सामान बाहर भेजने वाले निर्यातकों को रिफंड नहीं मिल पा रहा है।

जवाब : बीते 26 सितंबर तक यह काम मैनुअल किया जा रहा था, जिसमें कुछ दिक्कत थी। अब ऑनलाइन हो गया है, जिसमें अधिकतम 60 दिन में रिफंड मिल जाता है। फिलहाल 60 दिन वाले कोई मामले पेंडिंग नहीं है।

सवाल : वैट के समय के कई केस लंबित हैं। उसमें करदाताओं के उत्पीड़न की शिकायत आ रही है।

जवाब : करीब 15 हजार केस वैट के समय के लंबित हैं। उन्हें 31 मार्च तक पूरा कर दिया जाना है। करदाताओं को कई नोटिस दिए जा चुके हैं। जो नहीं आएंगे एक्सपार्टी निर्णय किया जाएगा।

सवाल : टैक्स चोरी रोकने के लिए विभाग क्या कर रहा है।

जवाब : विभाग ने राज्यों की सीमा पर करीब 40 जगह आरएफआइडी टावर लगाए हैं। ये भी फास्ट टैग की तरह काम करेंगे। जल्द एनएचएआइ की सड़कों और टोल प्लाजा पर लगाए जाएंगे। विभाग ने चार फर्जी फर्मे पकड़ी और करीब साढ़े सात करोड़ रुपये फर्जी आइटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) का क्लेम पकड़ा। 932 करोड़ के सालाना टैक्स के लक्ष्य में से 910 करोड़ प्राप्त कर लिया है।

सवाल : व्यापारियों के लिए नई योजना क्या है।

जवाब : मुख्यमंत्री ने 27 फरवरी को ब्याज-अर्थदंड माफी योजना शुरू की है। यह तीन महीने चलेगी। इसके तहत ब्याज में 10 फीसद से 75 फीसद तक की छूट मिलेगी।

सवाल : बरेली मंडल में अब तक कितने व्यापारी पंजीकृत हैं। मौजूदा वित्तीय वर्ष में कितने हुए।

जवाब : मौजूदा समय में मंडल में 31446 व्यापारी पंजीकृत है। इस वित्तीय वर्ष में 10699 व्यापारियों ने नए पंजीयन कराए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.