Action : मास्क न लगाने पर लगानी पड़ी उठक-बैठक, 300 लोगों से वसूला जुर्माना
बाजार बंदी के बावजूद बिना काम के घूम रहे लोगों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। 300 लोगों को बिना मास्क लगाए पुलिस ने पकड़ लिया।
शाहजहांपुर, जेएनएन। बाजार बंदी के बावजूद बिना काम के घूम रहे लोगों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। 300 लोगों को बिना मास्क लगाए पुलिस ने पकड़ लिया। जिनसे जुर्माना वूसल किया गया। इसके अलावा कई लोगों को उठक-बैठक भी लगानी पड़ गई।
एसपी एस आनंद स्वयं भी शहर में व्यवस्थाओं का जायजा लेने निकले। नेशनल हाईवे से लेकर शहर में भी कई जगह गाड़ी रोककर ऐसे लोगों के अपने सामाने चालान करवाए जो बिना मास्क लगाए घूम रहे थे। कई लोगों को उठक--बैठक भी लगानी पड़ी। एसपी ने कहा कोरोना से बचाव के लिए सभी को घरों में ही रहना चाहिए।
राजीव चौक पर कोतवाल सुनील अहलावत के नेतृत्व में चेङ्क्षकग अभियान चलाया गया। जिसमे देरशाम तक 60 बगैर मास्क के चालान तथा एमवी एक्ट में 30 लोगों का चालान किया गया। कोतवाल ने कहा अभियान लगातार चलता रहेगा।
एसओ मान बहादुर ङ्क्षसह ने चेङ्क्षकग अभियान चलाया। जो लोग बिना मास्क लगाए घूमते मिले उनसे 500 रुपये के हिसाब से जुर्माना वसूल किया। साथ ही दोबारा नियम तोडऩे वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।