Accident : बदायूं में बोलेरो की टक्कर से बालिका की मौत, मचा कोहराम
बदायूं में बोलेरो की टक्कर से बच्ची की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। घटना के बाद जहांं बोलेरो चालक गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। वहीं परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।
बदायूं, जेएनएन। बदायूं में बोलेरो की टक्कर से बच्ची की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। घटना के बाद जहा बोलेरो चालक गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। वहीं परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
बदायूं के उघैती कस्बे में शनिवार को दर्दनाक हादसा घटित हुआ। करनपुर रोड पर गिरीश श्रीवास्तव का मकान है। सुबह आठ बजे उनकी सात वर्षीय बेटी माधुरी घर के बाहर खेल रही थी। तभी तेजी से निकली बोलेरो की चपेट में आ गई। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। इधर बालिका की मौत से स्वजनों स्वजनों में कोहराम मच गया। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।