Move to Jagran APP

Aaj Ka Rashifal 08 May : इन छह राशि वालों के लिए चंद्रमा आज है मंगलकारी, जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे

Aaj Ka Rashifal 08 May आज चंद्रमा गुरु की राशि मीन में रहेगा।ऐसे में 11वे भाव का चंद्रमा अनुकूल रहेगा। कुल मिलाकर आज चंद्रमा उन्नति दायक और वैभव प्रदान करने वाला होगा और सभी वर्ग के व्यापारी इस चंद्रमा के द्वारा लाभान्वित होंगे।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Sat, 08 May 2021 10:20 AM (IST)Updated: Sat, 08 May 2021 10:20 AM (IST)
Aaj Ka Rashifal 08 May : इन छह राशि वालों के लिए चंद्रमा आज है मंगलकारी, जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे
आज भूमि, भवन, वाहन, आभूषण जुड़े व्यक्तियों के लिए यह चंद्रमा मंगलकारी रहेगा।

Aaj Ka Rashifal 08 May : आज चंद्रमा गुरु की राशि मीन में रहेगा।ऐसे में 11वे भाव का चंद्रमा अनुकूल रहेगा। कुल मिलाकर आज चंद्रमा उन्नति दायक और वैभव प्रदान करने वाला होगा और सभी वर्ग के व्यापारी इस चंद्रमा के द्वारा लाभान्वित होंगे। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा के मुताबिक आज मेष, कर्क, सिंह ,कन्या, कुंभ, मीन राशि के जातकों पर चंद्रमा पूर्ण कृपा बरसाएगा। आज भूमि, भवन, वाहन, आभूषण जुड़े व्यक्तियों के लिए यह चंद्रमा मंगलकारी रहेगा। परंतु संक्रमण बढ़ने की आशंका बरकरार रहेगी। प्रशासनिक तंत्र दुरस्त रहेगा। आर्थिक लाभ के लिए शनिदेव की वस्तुओं का दान करें और रोग शांति के लिए चौमुखा दीपक शनिदेव के सम्मुख जलाएं या पीपल वृक्ष के नीचे जलाएं। पत्थर वाला सुरमा अपने ऊपर से 11 बार उतारेंं और पीपल के वृक्ष की जड़ में गाड़ देंं, इससे भयंकर से भयंकर रोग शांत होता है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2078

शाके - 1943

मास -  वैशाख  मास ,कृष्ण पक्ष

दिन - शनिवार 

तिथि - द्वादशी तिथि

नक्षत्र-  उत्तराभाद्रपद नक्षत्र

योग - विष्कुंभ योग

करण - तैतुल करण 

शुभ कार्य का समय

शुभ का चौघड़िया प्रातः 7:08 से 8:48 तक

चर लाभ अमृत का चौघड़िया मध्यान्ह 12:09 से शाम 5:10 तक

लाभ का चौघड़िया शाम 6:50 से रात्रि 8:10 तक

आज का राशिफल

मेष- नौकरी के क्षेत्र में कुछ लोग आपके कामों पर नजर रख सकते हैं। गुप्त शत्रुओं से संभलकर रहना होगा। कोई पुरानी परेशानी आपके मन को काफी चिंतित करेगी। घर-परिवार का माहौल सामान्य रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलें। काम के सिलसिले में आप कोई नई योजना बना सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

वृषभ-कोर्ट कचहरी के कामों में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। लाभ के अवसर हाथ लग सकते हैं। वाहन चलाते समय लापरवाही ना करें अन्यथा चोट या दुर्घटना होने की संभावना नजर आ रही है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। व्यापार में कुछ बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा।

मिथुन-घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। वाहन मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। घरेलू सुख-साधनों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है, जिसके कारण आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है इसलिए आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखना बहुत ही जरूरी है।

कर्क- आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे। बिगड़े हुए काम बनेंगे। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। कोर्ट कचहरी के कामों में सफलता मिलने के योग हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी की पूरी मदद मिलेगी। व्यापार में लाभदायक योजना हाथ लग सकती है। घर का माहौल खुशहाल बना रहेगा। किसी महिला वर्ग से लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। मनपसंद नौकरी की इच्छा पूरी हो सकती है।

सिंह-आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है। आर्थिक उन्नति मिलेगी। मन में शांति बनी रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। व्यापार में आपको भारी मुनाफा मिलेगा। शेयर मार्केट आदि से बड़ा फायदा मिलने की संभावना है। बच्चों की तरफ से चिंता दूर होगी।

कन्या-आज अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। किसी भी प्रकार के लेनदेन में आप जल्दीबाजी ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। घर के सदस्यों के साथ आप किसी पार्टी या समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। करियर के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

तुला - आपको बच्चों की तरफ से कोई सुखद समाचार मिलने के योग है। आमदनी सामान्य रहेगी इसलिए खर्चों पर भी कंट्रोल रखने की जरूरत है। ससुराल पक्ष से बेहतर तालमेल बने रहेंगे। किसी जरूरी काम को लेकर आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। किसी खास मित्र से कहासुनी हो सकती है, जिससे आपका मन बहुत परेशान होगा। आप फालतू की बातों पर ध्यान मत दीजिए। दूसरों के बहकावे में ना आएं। अचानक लाभ में वृद्धि होने की संभावना नजर आ रही है।

वृश्चिक-आज कोई पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है,इसलिए स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहना होगा। आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में मत कीजिए। आपकी कोई मूल्यवान चीज गुम हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। प्रेम संबंधित मामलों में सामान्य स्थिति रहने वाली है। प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे से मुलाकात कर सकते हैं। कुछ कामों में आपके द्वारा की गई कोशिश सफल रहेगी। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन ठीक नहीं नजर आ रहा है।

धनु - इस राशि वाले लोगों को किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहना होगा। जल्दीबाजी से हानि हो सकती है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलने के योग हैं। दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में कुछ लोग आपके कार्यों का विरोध करेंगे इसलिए थोड़ा संभल कर रहना होगा।

मकर -आज कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले सोच-विचार करना होगा। किसी अनहोनी होने की आशंका नजर आ रही है। शारीरिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। पैसों के लेनदेन में लापरवाही मत कीजिए। अचानक व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना है। शेयर मार्केट से जुड़े हुए लोगों को बड़ा लाभ मिल सकता है।

कुंभ-आज मानसिक रूप से थोड़े परेशान नजर आएंगे। आपकी कोई जरुरी वस्तु गुम हो सकती है या फिर समय पर नहीं मिलेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार अच्छा चलेगा।

मीन-  आज व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड  सकता है। लाभ के अवसर हाथ लगेंगे। आप अपनी बुद्धिमानी से कामकाज में अच्छा फायदा प्राप्त करेंगे। लाभ में वृद्धि होगी। फालतू की बातों पर ध्यान मत दीजिए। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में उन्नति मिलने के योग हैं। व्यापार की गति में तेजी आ सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.