Move to Jagran APP

Aaj ka Rashifal 02 June : चंद्रमा आज आय में कराएगा वृद्धि, जानिये कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे

Aaj ka Rashifal 02 June आज चंद्रमा शनिदेव की राशि कुंभ में विचरण कर रहा है। बरेली की राशि के अनुसार चंद्रमा दशम भाव में है। और ज्योतिष दृष्टि से दशम भाव का चंद्रमा उन्नति कारक होता है और आय में वृद्धि कराता है।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Wed, 02 Jun 2021 09:50 AM (IST)Updated: Wed, 02 Jun 2021 09:50 AM (IST)
Aaj ka Rashifal 02 June : चंद्रमा आज आय में कराएगा वृद्धि, जानिये कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे
ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा के मुताबिक यह चंद्रमा व्यापारी वर्ग को विशेष लाभ देगा।

Aaj ka Rashifal 02 June : आज चंद्रमा शनिदेव की राशि कुंभ में विचरण कर रहा है। बरेली की राशि के अनुसार चंद्रमा दशम भाव में है। और ज्योतिष दृष्टि से दशम भाव का चंद्रमा उन्नति कारक होता है और आय में वृद्धि कराता है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा के मुताबिक यह चंद्रमा व्यापारी वर्ग को विशेष लाभ देगा। मेष, वृषभ, वृश्चिक, धनु मकर, और कुंभ राशि के जातक पूर्ण रूप से ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। आज के दिन लोहा, मेडिकल, केमिकल, भूमि, भवन, वाहन खरीदना वेहद ही अनुकूल है। आज का दिन प्रशासन के लिए भी बेहद अनुकूल रहेगा। आय में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। आर्थिक लाभ के लिए हरी वस्तुओं का दान करें, गाय को हरा चारा खिलाएं। रोग शांति के लिए विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें, और भगवान गणेश को दुर्वा घास अर्पण करें।

loksabha election banner

आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2078

शाके - 1943

मास - ज्येष्ठ मास,कृष्ण पक्ष

दिन - बुधवार

तिथि - अष्टमी तिथि

नक्षत्र- शतभिषा नक्षत्र

योग - विष्कुंभ योग

करण - वालव करण

शुभ कार्य का समय

लाभ, अमृत का चौघड़िया प्रातः 5:17 से 8:44 तक

शुभ का चौघड़िया प्रातः 10:27 से मध्यान्ह 12:10 तक

चर, लाभ का चौघड़िया मध्यान्ह 3:37 से रात्रि 7:04 तक

जानिए आज का राशिफल

मेष -आज आप जरूरी कागजात बनवाने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। लापरवाही गलती का कारण बन सकती है। बैंकिंग फाइनेंस का काम करने वाले जातकों को लाभ होगा। पारिवारिक व्यापार से जुड़े जातक आसानी से अपने कार्यों को पूरा कर पाएंगे। कमाई के मामले में महालक्ष्मी आज आप पर प्रसन्न रहेंगी।

वृष- कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए एकाग्रता और समर्पण जरूरी रहेगा। कई चुनौतियां आएंगी, परंतु अपने आत्मविश्वास से मुश्किलों को भी आसान कर लेंगे। ग्रुप लीडर बनकर काम करने का अवसर भी आज आपको प्राप्त होगा। धन संबंधित मामलों में समय अच्छा है। समृद्धि बढ़ेगी।

मिथुन- भोगवादी प्रवृत्ति पर लगाम लगाने की जरूरत रहेगी, वरना बहुत से जरूरी काम अधूरे छूट जाएंगे। फालतू की बातों से ध्यान हटाकर केवल जरूरी चीजों पर फोकस करना ही सफलता दिलाने में सहायक बनेगा। वरिष्ठजनों से वाद विवाद ना हो इस बात का भी ख्याल करें। आर्थिक मामलों में कमाई के मुकाबले खर्चे अधिक रहेंगे।

कर्क- राशि के जातकों में मान सम्मान पाने का जुनून रहेगा। अपेक्षा से ज्यादा बेहतर कार्य करने का प्रयास करेंगे। काम निकालने के लिए किसी भी तिकड़म को अपनाएंगे। कमाई के लिए बहुत अनुकूल दिन रहेगा। कमाए हुए धन को बेहतर तरीके से निवेश करने के लिए अडवाइजर की सलाह लेंगे।

सिंह- तकनीकी कार्य करने वाले जातक काम को जल्दी करने के लिए जुगाड़ लगाकर नई तकनीक इजाद करेंगे। कुछ जातकों को नई नौकरी में ट्रेनिंग से भी गुजरना पड़ सकता है। आर्थिक लिहाज से समय बहुत अच्छा रहेगा। धन संबंधित मामलों में अपने अंतर्मन की आवाज को सुनें और उसके अनुसार ही निवेश करें।

कन्या- राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र के लिए दिन कुछ खास नहीं है। कुछ जातकों को लंबी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। कंपनी के उच्च पदाधिकारियों को मान सम्मान देने से उनके अनुभवों का लाभ आपके काम को आसानी से पूरा करने में मददगार रहेगा। आर्थिक लिहाज से समय अच्छा रहेगा। समृद्धि बढ़ेगी।

तुला- कार्यक्षेत्र के लिए दिन कुछ खास नहीं है, तकनीकी खराबी के कारण कार्य अटक सकते हैं। काम में गलती की वजह से दोबारा वही कार्य करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में भी दिन कुछ विशेष फलदायक नहीं है। आज आपको पैसा कमाने के लिए काफी मशक्‍कत करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक- जो लंबे समय से लॉकडाउन की वजह से घर पर बैठे हुए थे, आज अपने कार्य को शुरू करने के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित रहेंगे। मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े हुए कार्य दोबारा शुरू हो पाएंगे। 

धनु -राशि के जातकों को प्रयास करने पर नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। अपनी क्षमताओं के इस्तेमाल का बेहतरीन दिन है। संतान से संबंधित अनावश्यक खर्चे तंग कर सकते हैं। धन संपत्ति की प्राप्ति होगी। कटु वाणी बोलने से बचें।

मकर- निश्चित समय सीमा में कार्य को पूरा करने में बहुत मुश्किल हो सकती है। व्यर्थ भागदौड़ करनी पड़ सकती है। भ्रमित रह सकते हैं जिसकी वजह से गलती की संभावनाएं बनेंगी और एक ही काम को दोबारा करना पड़ सकता है। आर्थिक लिहाज से समय ठीक रहेगा। ब्याज पर दिया हुआ पैसा धनप्रदायक बनेगा।

कुंभ- धन संबंधित मामलों में बेहतरीन दिन रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को भी काम करने में आसानी रहेगी। सही मैनेजमेंट कार्य को समय पर पूरा करने में सहायक बनेगा। लंबे समय से उधार दिया हुआ पैसा मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। महालक्ष्मी आज आप पर मेहरबान रहेंगी।

मीन- अपने विशेष कार्यों की वजह से चर्चा में रहेंगे। अनजान व्यक्ति आपके कार्यों को एक सही दिशा देने में सहायक बनेगा। इंटीरियर डिजाइनिंग, कंसल्टेशन से संबंधित कार्यों के लिए समय अनुकूल रहेगा। कमाई ठीक-ठाक रहेगी। बजट बनाकर और सोच समझकर धन खर्च करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.