होली पर नए कपडे़ लेकर ससुराल आए युवक की जलने से माैत, लगाया हत्या का आरोप Bareilly News
होली पर पत्नी को नए कपड़े देने आए युवक की ससुराल में अचानक मौत हो गई। युवक के परिजनों ने ससुरालीजनों पर जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
बरेली, जेएनएन : होली पर पत्नी को नए कपड़े देने आए युवक की ससुराल में अचानक मौत हो गई। युवक के परिजनों ने ससुरालीजनों पर जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। हांलाकि मामले में पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है।
पत्नी ने मंगवाए थे नए कपड़े
बहेड़ी में रहने वाले राजू कश्यप का विवाह करीब चार माह पहले देवरनिया में रहने वाली एक युवती से हुआ था। राजू की पत्नी अपने मायके में रह रही है। परिजनों के अनुसार उसने राजू से होली पर नए कपडे़ मंगवाए थे। जिन्हें लेकर वह ससुराल गया था।
देर रात जलने से राजू की हुई मौत
शनिवार की देर रात राजू की अपनी ससुराल में ही अचानक जलने से मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को हुई ताे उनके बीच कोहराम मच गया। परिजनों ने ससुराली जनों पर युवक की जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि राजू का अपनी पत्नी से विवाद होता रहता था।