Mishap : बदायूं में दीवार गिरने से मलबे में दबे युवक की मौत Badaun News
दीवार गिरने से चपेट में आए एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मामला कोतवाली क्षेत्र के लवेदपुर गांव का है।
By Ravi MishraEdited By: Published: Fri, 08 May 2020 11:47 AM (IST)Updated: Fri, 08 May 2020 11:47 AM (IST)
बदायूं, जेएनएन। दीवार गिरने से चपेट में आए एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मामला कोतवाली क्षेत्र के लवेदपुर गांव का है। शुक्रवार सुबह जाहिदपुर घंसुलिया निवासी कल्यान का पुत्र भूरे भूसा रख रहा था। इसी दौरान दीवार गिर गई और वह मलबे में दब गया। घटना घटते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में ग्रामीणों की मदद से मलबे में दबे भूरे को बाहर निकाला गया। जिसके बाद एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक लवेदपुर निवासी मुनेंद्र का खेत बटाई पर लेकर खेती करता था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें