Move to Jagran APP

जरा सी लापरवाही से चली गई इस यात्री की जान Bareilly News

रेलवे बरेली जंक्शन पहुंची तो वह पानी भरने प्लेटफार्म पर उतरे थे। इसी बीच ट्रेन चल दी। चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिरकर वह ट्रेन की चपेट में आ गया।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Thu, 17 Oct 2019 04:57 PM (IST)Updated: Thu, 17 Oct 2019 04:57 PM (IST)
जरा सी लापरवाही से चली गई इस यात्री की जान Bareilly News
जरा सी लापरवाही से चली गई इस यात्री की जान Bareilly News

जेएनएन, बरेली : महाराजगंज जिले के भटिया गांव निवासी करीब 52 वर्षीय त्रिलोकी की बुधवार को जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। वह मंगलवार को जननायक एक्सप्रेस से अंबाला के लिए यात्रा कर रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे ट्रेन रेलवे बरेली जंक्शन पहुंची तो वह पानी भरने प्लेटफार्म पर उतरे थे। इसी बीच ट्रेन चल दी। चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिरकर वह ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उनका एक पैर कट गया था।

loksabha election banner

अस्पताल मे कराया था भर्ती                                                                                                           सिर में भी गंभीर चोट आई थी। जीआरपी ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर त्रिलोकी के परिवार वाले यहां पहुंचे। जीआरपी ने शव उनके सुपुर्द कर दिया है। त्रिलोकी अंबाला की गत्ता फैक्ट्री में काम करने जा रहे थे। जीआरपी इंस्पेक्टर किशन अवतार के मुताबिक, त्रिलोकी चंद के सिर में गहरी चोट लगी थी। जिससे उनकी मौत हो गई। शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.