Move to Jagran APP

Independence Day 2022: देशभक्ति के रंग में रंगा पीलीभीत में अंग्रेजों का बनाया यह खूबसूरत पर्यटन स्‍थल

Azadi Ka Amrit Mahotsav नगरों के संगम में बहते पानी का शोर काली घटाओं से घिरा आसमां बहते पानी के ऊपर उठता कोहरा आजादी के जश्न में डूबा माहौल तिरंगा रोशनी देशभक्ति गीतों पर नाचते गाते सैलानी...टूरिस्ट स्थान पर इससे बेहतर आजादी के जश्न की शाम क्या हो सकती है।

By Vivek BajpaiEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 09:59 PM (IST)Updated: Tue, 16 Aug 2022 06:58 AM (IST)
Independence Day 2022: देशभक्ति के रंग में रंगा पीलीभीत में अंग्रेजों का बनाया यह खूबसूरत पर्यटन स्‍थल
Azadi Ka Amrit Mahotsav: बाइफरकेशन का खूबसूरत नजारा। जागरण

पीलीभीत, जागरण संवाददाता। Azadi Ka Amrit Mahotsav: तराई के जिले में अंग्रेजों ने नहरों का जाल बिछाकर बाइफरकेशन गेस्ट हाउस का निर्माण कराया था। सोमवार को आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अंग्रेजों के बनाए बाइफरकेशन गेस्ट हाउस (Bifurcation Guest House Pilibhit) पर लोगों ने जमकर जश्न मनाया। अंग्रेजों द्वारा बनाए गए बाइफरकेशन गेस्ट हाउस को तिरंगा रोशनी से सराबोर किया गया। तिरंगा रोशनी में जगमग गेस्ट हाउस की खूबसूरती देखते ही बन रही थी।

prime article banner

स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) की शाम तराई के जिले में पहाड़ की वादियों जैसे आनंद की अनुभूति हुई। नगरों के संगम में बहते पानी का शोर, काली घटाओं से घिरा आसमां, बहते पानी के ऊपर उठता कोहरा, आजादी के जश्न में डूबा माहौल, तिरंगा रोशनी, देशभक्ति गीतों पर नाचते गाते सैलानी...किसी टूरिस्ट स्थान पर इससे बेहतर आजादी के जश्न की शाम क्या हो सकती है।

स्वतंत्रता दिवस की शाम पीलीभीत टाइगर रिजर्व के बाइफरकेशन में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। नेपाल सीमा से सटा जनपद का यह क्षेत्र नैसर्गिक सुंदरता का प्रतीक है। हिमालय की तलहटी में बसा तराई का यह जनपद प्राकृतिक संपदा से संपन्न है।

आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत सिंचाई विभाग शारदा खंड की ओर से बाइफरकेशन पर खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाइफरकेशन को दीपक व तिरंगे की रोशनी से सजाया गया। शाम होते होते जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के साथ ही आसपास के जनपदों से सैलानी जुटने लगे। बाइफरकेशन गेस्ट हाउस से देशभक्ति गीतों का सिलसिला शुरू हुआ उसके बाद पर्यटन स्थल का माहौल आजादी के 75 वर्ष पूरे होने की खुशी से सराबोर हो गया।

बच्चे, युवा, वृद्ध हर आयुवर्ग के लोग देशभक्ति गीतों पर आनंद लेते व नाचते-गाते दिखाई दिए। लोगों ने तिरंगा रोशनी से जगमगाते विहंगम दृश्य को अपने कैमरों में कैद किया। दीपक के प्रकाश व तिरंगा रोशनी से सजाकर सेल्फी प्वाइंट आकर्षण का केंद्र रहा। लोगों ने आजादी के जश्न की शाम को अपने कैमरे में कैद कर हर पल को यादगार बनाकर संजो लिया।

17 अगस्त तक चलेगा आयोजन, 1100 दीपक होंगे रोशन

आजादी का अमृत महोत्सव अभियान में सिंचाई विभाग की तरफ से 13 से 17 अगस्त तक आयोजन कराया जा रहा है। इसके अंतर्गत बाइफरकेशन को तिरंगा रोशनी में सजाने के साथ ही प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रतिदिन 1100 दीपकों से बाइफरकेशन को सजाकर आकर्षित बनाया गया है। नहरों के बहते जल में तिरंगा रोशनी के बनते प्रतिबिंब का नजारा लोगों को लुभाता रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.