Move to Jagran APP

बरेली में फर्जी क्रय केंद्र बनाकर 90 हजार क्विंटल धान की हो गई बंदरबांट, बिथरीचैनपुर विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिकायत

आरएमओ और डिप्टी आरएमओ ने साठ-गांठ करके डेलापीर मंडी में दो धान क्रय केंद्र खोले। इसमें 95 हजार क्विंटल की धान खरीद दिखाई गई। करीब पांच हजार क्विंटल की खरीद किसानों से हुई उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि 90 हजार क्विंटल धान की खरीद व्यापारियों से हुई है।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Sun, 09 May 2021 09:55 AM (IST)Updated: Sun, 09 May 2021 09:55 AM (IST)
बरेली में फर्जी क्रय केंद्र बनाकर 90 हजार क्विंटल धान की हो गई बंदरबांट, बिथरीचैनपुर विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिकायत
बिथरीचैनपुर विधायक ने मुख्यमंत्री के सामने रखे घोटाले के साक्ष्य, फाइल तलब।

बरेली, जेएनएन। आरएमओ और डिप्टी आरएमओ ने साठ-गांठ करके डेलापीर मंडी में दो धान क्रय केंद्र खोले। इसमें 95 हजार क्विंटल की धान खरीद दिखाई गई। करीब पांच हजार क्विंटल की खरीद किसानों से हुई, उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि 90 हजार क्विंटल धान की खरीद व्यापारियों से हुई है। इस खरीद के लिए किसानों की फर्जी खसरा-खतौनी दिखाई गई है। इनकी जांच होने पर पूरा घोटाला सामने आएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र सौंपते हुए कहा कि दाेनों अधिकारियों ने कई जगह पर आरएफसी केंद्र सिर्फ इसी बंदरबांट के लिए खोले थे। किसान बहुत परेशान हुए। किसानों को धान केंद्रों से भगाया गया। उनके धान नहीं तौले गए। उन्होंने दोनों अधिकारियों के खिलाफ विजिलेंस जांच के लिए कहा। सीएम ने पूरे मामले की फाइल शासन में तलब की है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.