प्रयागराज से लापता 80 साल की बुजुर्ग महिला बरेली के जंगल में भटकती मिली
बरेली जेएनएन। प्रयागराज जिले के एक गांव स्थित घर से 10 साल पहले लापता हुई
बरेली, जेएनएन। प्रयागराज जिले के एक गांव स्थित घर से 10 साल पहले लापता हुई 80 वर्षीय वृद्ध महिला बैरमनगर गाव के जंगल में भूखी-प्यासी भटकती मिली। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस ने गाव पहुंचकर महिला को एक ग्रामीण के घर देखरेख के लिए रख दिया और वृद्धा के घर का पता लगाने में जुट गई। थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार की कोशिश रंग लाई। रविवार को महिला के स्वजन थाना शेरगढ़ पहुंचे और उन्हें लेकर घर रवाना गए। बुजुर्ग महिला से लिपट कर स्वजन फूट-फूटकर रोए तो सभी की आखें भर आई।
जनपद प्रयागराज के थाना मऊआइमा में गाव जमखुरी निवासी बुजुर्ग महिला रामरती देवी 2010 में घर से लापता हो गई थी। स्वजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इधर, दो दिसंबर को किसान प्रमोद कुमार मौर्य को थाना शेरगढ़ के गाव बैरमनगर के जंगल में एक वृद्ध महिला भूखी प्यासी भटकती मिली। उन्होंने महिला से घर चलने को कहा, लेकिन महिला की भाषा समझ में नहीं आ रही थी। प्रमोद ने महिला को खाना खिलाया तथा ग्राम प्रधान को इससे अवगत कराया। ग्राम प्रधान के पति मो. सखी खा की सूचना पर थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार पुलिस फोर्स के साथ गाव पहुंचे और महिला को जंगल से लाकर प्रमोद के घर सेवा के लिए रख दिया। उन्होंने महिला से घर का पता पूछा तो वृद्धा ने अपने गाव का नाम जमखुरी बताया। पुलिस ने इंटरनेट के जरिये जमखुरी के ग्राम प्रधान ओम प्रकाश सरोज से संपर्क किया और महिला के मिलने की सूचना दी। ग्राम प्रधान ने महिला के स्वजनों को इससे अवगत कराया। रविवार को वृद्ध महिला की पुत्रवधू सुषमा सरोज अपने भाई सुनील कुमार पासी के साथ थाना शेरगढ़ पहुंची। पुलिस ने स्वजनों को वृद्ध महिला से मिलाया तो वे लिपट कर रोने लगे। वृद्धा के बेटे भुल्लू राम सरोज ने बताया कि ग्राम प्रधान की सूचना पर मेरी आखों में खुशी के आसू छलक आए। स्वजनों को मा को लेने के लिए शेरगढ़ भेजा है। मैं पश्चिम बंगाल से लौट रहा हूं। उन्होंने बताया कि वह कोलकाता स्थित बिजली विभाग में सीनियर लाइनमैन टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है। मा 2010 में अचानक लापता हो गईं थी। उनका कोई सुराग नहीं लगा था। मा के मिलने पर अपार खुशी है। जैसे मा ने मुझे नया जीवनदान दिया हो।