Move to Jagran APP

405 निगेटिव, वृद्धा की मौत, जिला सर्विलांस अधिकारी समेत 35 संक्रमित

जिले में कोरोना संक्रमण के रोकथाम की कमान संभाल रहे स्वास्थ्य विभाग के जिला सर्विलांस अधिकारी को भी संक्रमण ने घेर लिया है। शुक्रवार को ट्रूनेट से उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी के बाद विभाग में अफरातफरी मच गई। इसके अलावा आइवीआरआइ से मिली रिपोर्ट में 26 और प्राइवेट लैब से आठ पॉजिटिव आए हैं। वहीं कोविड एल-2 अस्पताल में उपचार करा रही एक संक्रमित वृद्धा की शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Jul 2020 02:22 AM (IST)Updated: Sat, 11 Jul 2020 06:03 AM (IST)
405 निगेटिव, वृद्धा की मौत, जिला सर्विलांस अधिकारी समेत 35 संक्रमित
405 निगेटिव, वृद्धा की मौत, जिला सर्विलांस अधिकारी समेत 35 संक्रमित

बरेली, जेएनएन : जिले में कोरोना संक्रमण के रोकथाम की कमान संभाल रहे स्वास्थ्य विभाग के जिला सर्विलांस अधिकारी को भी संक्रमण ने घेर लिया है। शुक्रवार को ट्रूनेट से उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी के बाद विभाग में अफरातफरी मच गई। इसके अलावा आइवीआरआइ से मिली रिपोर्ट में 26 और प्राइवेट लैब से आठ पॉजिटिव आए हैं। वहीं कोविड एल-2 अस्पताल में उपचार करा रही एक संक्रमित वृद्धा की शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। अब जिले में कुल संक्रमित 546 हैं, जबकि स्वस्थ होकर 215 लोग घर जा चुके हैं।

loksabha election banner

आइवीआरआइ से शुक्रवार को कुल 431 लोगों की रिपोर्ट आई। इनमें से 27 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। ट्यूलिप टावर में रहने वाला एक युवक पॉजिटिव निकला है। किला छावनी की रहने वाली मां-बेटी पॉजिटिव निकली है। वह भतीजे की शादी में सोनीपत गई थीं। लॉकडाउन में वहीं फंस गईं थीं। कुछ दिन पहले ही बरेली लौटीं। शहर की पॉश कॉलोनी सन राइज में रहने वाला जिला अस्पताल का डाटा एंट्री आपरेटर भी संक्रमित निकला है। सीएचसी बहेड़ी के एक चिकित्सक समेत चार कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित मिले हें। चारो एक ही मकान में रहते है। कुछ दिन पहले उनका मकान मालिक पॉजिटिव निकला था। सीएचसी भमोरा का एक कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित निकला है। इसके अलावा बिहारीपुर चौकी के पास रहने वाले एक ही परिवार के चार लोग कोरोना पॉजिटिव निकले है। पांच जुलाई को संक्रमित मिली वृद्धा की मौत

शहर के आजम नगर निवासी वृद्धा जिनका इलाज भोजीपुरा स्थित कोविड एल टू अस्पताल में चल रहा था। आजमनगर की रहने वाली 70 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हो गई। शुक्रवार देर रात तक मृतका के परिजनों को उनका शव नहीं सौंपा गया था। परिजनों ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि हमने मृत्यु प्रशासन को दे दी है। अब शनिवार को ही कोविड-19 के मामलों के आधार पर वृद्धा के शव को सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। चाइल्ड लाइन में कार्यरत महिला भी पॉजिटिव

बीते दिनों चाइल्ड लाइन में तैनात सिटी कोऑर्डिनेटर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उसके संपर्क में आने वाले 12 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे। शुक्रवार को चाइल्ड लाइन की एक अन्य पुराना शहर निवासी महिला कर्मी पॉजिटिव आई है। प्राइवेट लैब से तीन महिला समेत सात पॉजिटिव

कुतुबखाना में रहने वाली एक युवती भी कोरोना पॉजिटिव निकली है। उसने बुखार आने के बाद अपना कोविड-19 टेस्ट कराया था। जिसमें वह पॉजिटिव आई है। शाहदाना में रहने वाले एक अधेड़ भी कोरोना संक्रमित निकले हैं। दो दिन पहले महानगर में रहने वाले उनके दोस्त पॉजिटिव निकले थे। उनके संपर्क में आने के बाद उन्होंने अपनी जांच प्राइवेट लैब से कराई थी। राजेंद्र नगर के रहने वाले भाई-बहन भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। कुछ दिन पहले शास्त्री मार्केट स्थित जर्नल स्टोर की दुकान का माल लेने बाहर गए थे। मुरादाबाद में कराई थी जांच

जिला सर्विलांस अधिकारी का परिवार मुरादाबाद में रहता है। बताते हैं कि उन्होंने वहीं अपनी जांच कराई थी। जांच में पॉजिटिव आने के बाद वह अपने बेटे व सर्विलांस टीम और कार्यालय के कुछ अन्य लोगों के साथ शुक्रवार को देर शाम तीन सौ बेड अस्पताल पहुंचे। उन्होंने आइवीआरआइ के लिए अपना, बेटे का व टीम के करीब 12 लोगों का सैंपल दिया है। वर्जन

जिला सर्विलांस अधिकारी पॉजिटिव आए हैं, यह जानकारी मिली है। लेकिन उन्होंने बरेली में जांच नहीं कराई है। इसके अलावा शुक्रवार को आइवीआरआइ से 26 व प्राइवेट लैब से आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

- डॉ. विनीत कुमार शुक्ला, सीएमओ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.