Move to Jagran APP

RSS Verdict in Lockdown : स्वयं सेवकों के घरों की छतों पर लगेंगी 300 कुटुंब शाखाएंं Bareilly News

ऐसे में शाखाओं को लॉकडाउन का पालन करते हुए दोबारा शुरु करने की तैयारी हैं। इसके लिए संघ ने कुटुंब शाखााएं लगाने का निर्णय लिया हैं।

By Ravi MishraEdited By: Published: Mon, 13 Apr 2020 07:00 PM (IST)Updated: Mon, 13 Apr 2020 07:00 PM (IST)
RSS Verdict in Lockdown : स्वयं सेवकों के घरों की छतों पर लगेंगी 300 कुटुंब शाखाएंं Bareilly News
RSS Verdict in Lockdown : स्वयं सेवकों के घरों की छतों पर लगेंगी 300 कुटुंब शाखाएंं Bareilly News

बरेली, जेएनएन। हर राेज ध्वज वंदना कर राष्ट्र आराधना करने वाले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता लॉकडाउन का पालन करते हुए शाखाओं को नियमित करेंगे। मैदान में नहीं जा सकते, ऐसे में वे परिवार के अंदर ही शाखा लगाएंगे। इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। आठ दिन के अंदर 300 ऐसी कुटुंब शाखाएं लगेंगी।

loksabha election banner

महानगर में 104 नियमित शाखाएं लगती हैं। रोजाना सुबह स्वयं सेवक शाखाए लगाते है जाे अभी बंद हैं। लॉकडाउन बढ़ने की भी स्थिति बन रहीं है। ऐसे में शाखाओं को लॉकडाउन का पालन करते हुए दोबारा शुरु करने की तैयारी हैं। इसके लिए संघ ने कुटुंब शाखएं लगाने का निर्णय लिया हैं।

मैदान की बजाय अब परिवार की छतों पर लगेंगी शाखाएं। स्वयं सेवकों के परिवार के लोग नियमों का पालन करते हुए अपने घर की छतों पर जाएंगे। जहां वह प्रार्थना, गीत, साहित्य वचन और महापुरुषों के प्रेरक प्रंसग हाेंगे। योग और व्यायाम का संक्षिप्त सत्र होगा। प्रचार विभाग के महानगर प्रमुख आलोक प्रकाश बताते हैं कि दो दिन पहले ही यह योजना बनी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.