मंडल में 26 में पाया संक्रमण, बदायूं में फूटा कोरोना बम Bareilly News
सबसे ज्यादा मरीज बदायूं के सामने आए हैं । वहां 37 लोगों की जांच हुई जिनमें 17 केस पॉजिटिव पाए गए। यह सभी प्रवासी मुंबई से लौट कर आए थे।
By Ravi MishraEdited By: Published: Fri, 22 May 2020 09:23 AM (IST)Updated: Fri, 22 May 2020 05:47 PM (IST)
बरेली जेएनएन। मंडल में 224 जांचे हुई। जिनमें से 198 सैंपल नेगेटिव पाए गए। वहीं 26 लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया। इनमें सबसे ज्यादा मरीज बदायूं के सामने आए हैं । वहां 37 लोगों की जांच हुई जिनमें 17 केस पॉजिटिव पाए गए। यह सभी प्रवासी मुंबई से लौट कर आए थे। पीलीभीत में 145 जांचों की रिपोर्ट आई। जिसमें 142 नेगेटिव पाए गए। जबकि 2 बच्चों समेत तीन संक्रमित पाए गए। बरेली में 36 जांचें हुई जिसमें 4 लोग संक्रमित पाए गए। यह भी प्रवासी हैं। शाहजहांपुर में 6 सैंपल की जांच में चार की रिपोर्ट नेगेटिव दो कि पॉजिटिव आई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें