25 हजार का इनामी पशु तस्कर अकबर गिरफ्तार
डेढ़ माह पूर्व पुलिस टीम पर फाय¨रग करके भागे पशु तस्कर गैंग के मुखिया व इनामी बदमाश को बदायूं पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जागरण टीम, बरेली। डेढ़ माह पूर्व पुलिस टीम पर फाय¨रग करके भागे पशु तस्कर गैंग के मुखिया और 25 हजार के इनामी बदमाश अकबर को बदायूं जिले की थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने पकड़ लिया। कोर्ट में पेशकर उसे जेल भेज दिया गया। पकड़े गए बदमाश पर पंजाब, हरियाणा प्रांत सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हत्या, लूट व पशु तस्करी जैसे संगीन मामले दर्ज हैं।
बदायूं जिले के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में बीती 17 मई को रात्रि में गश्त करते समय थाना पुलिस ने पशुओं से भरी गाड़ी को रोकने का प्रयास किया था। इस दौरान पुलिस को देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फाय¨रग कर दी थी। सूचना पर थाना फैजगंज बेहटा थाने की पुलिस भी मौके पर बुला ली गई थी, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश फाय¨रग करते हुए जंगल में निकले थे। कई बुलेट पुलिस की गाड़ी में धंस गए थे। वारदात के बाद एसएसपी ने बदमाशों को पकड़ने के निर्देश दिए थे। सब-इंस्पेक्टर आकाश कुमार ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार रात पुलिस टीम के साथ दबिश देकर जिला बुलंदशहर के थाना खुर्जा के गांव मीरपुर निवासी अकबर पुत्र बख्शी को गांव शेखूनगला के पास से पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश अकबर पर 25 हजार का इनाम घोषित है। वहीं, हरियाणा, पंजाब सहित सूबे के कई जिलों के थानों में दो दर्जन से भी मुकदमे पंजीकृत हैं। एसओ इंद्रेश पाल ¨सह ने बताया कि 25 हजार के इनामी बदमाश अकबर को गांव शेखूनगला के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्दी ही उसके अन्य साथियों को पकड़ लिया जाएगा। जिन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी।