Coronavirus News Update : स्वास्थ्य विभाग के प्रोग्राम मैनेजर समेत 17 और पॉजिटिव मिले, 24 घंटे में आंकड़ा 66 पहुंचा Bareilly news
हर दिन के साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। हालांकि एक सुखद पहलू यह है कि स्वस्थ होने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है।
बरेली, जेएनएन। जनपद में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। रविवार को 49 संक्रमित मिलने के बाद सोमवार को आई रिपोर्ट में 17 और संक्रमित मिले। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के आइडीएसपी (एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम) में प्रोग्राम मैनेजर भी शामिल हैं। कुल मिलाकर 24 घंटे के अंदर जनपद में मिले संक्रमितों की संख्या 66 पहुंच गई। साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 400 के करीब पहुंच गया।
प्रोग्राम मैनेजर के परिजनों की रिपोर्ट करीब 5 दिन पहले पॉजिटिव आई थी। इसके बाद भी वह कार्यालय पहुंच गए थे। जहां साथी कॢमयों ने एतराज किया तो उनकी जांच कराई गई। सोमवार को सुबह ही 83 लोगों की रिपोर्ट आई जिसमें 17 लोग पॉजिटिव आये हैं। संक्रमितों की संख्या 397 पहुंच गई। इसमें प्रोग्राम मैनेजर भी संक्रमित मिले। वह तीन दिन से 300 बेड अस्पताल में क्वारंटाइन थे। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी अब तक इस रिपोर्ट को दबाए हुए हैं।
कोविड-19 के मरीज बढऩे के बाद कलेक्ट्रेट में अतिरिक्त सतर्कता
जनपद में कोविड-19 के मरीज बढऩे के बाद कलेक्ट्रेट में अतिरिक्त सतर्कता बढ़ा दी गई है। अब कलेक्ट्रेट आने वाले प्रत्येक व्यक्ति चाहे वह कलेक्ट्रेट का कोई अधिकारी हो, कर्मचारी हो या कोई फरियादी बिना थर्मल स्कैनिंग और सैनिटाइजर के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। बिना मास्क वालों तत्काल वहां से भगाया जा रहा है।