सौ मुस्लिम बेटियों को मुफ्त कंप्यूटर की कोचिग
काजी उल हिद मुफ्ती असजद रजा खां कादरी की सरपरस्ती में बनी आला हजरत हुजूर ताजुश्शरिया वेलफेयर सोसाइटी ने ईद मिलादुन्नबी की खुशी में सौ गरीब लड़कियों को मुफ्त कंप्यूटर कोचिग कराने का फैसला लिया है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 02:16 AM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 02:16 AM (IST)
बरेली, जेएनएन : काजी उल हिद मुफ्ती असजद रजा खां कादरी की सरपरस्ती में बनी आला हजरत हुजूर ताजुश्शरिया वेलफेयर सोसाइटी ने ईद मिलादुन्नबी की खुशी में सौ गरीब लड़कियों को मुफ्त कंप्यूटर कोचिग कराने का फैसला लिया है। संगठन के संस्थापक फरमान हसन खान ने बताया कि पैगम्बरे इस्लाम की यौमे पैदाइश पर सोसाइटी ने यह बड़ा फैसला लिया है। कोचिग की इच्छुक लड़कियां एक से पांच नवंबर तक जेन कंप्यूटर सेंटर पर आवेदन कर सकती हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें