रैली में महिलाओं के बताए मौलिक अधिकार
ङ्खश्रद्वद्गठ्ठ ह्लश्रद्यस्त्र ड्डढ्डश्रह्वह्ल द्घह्वठ्ठस्त्रड्डद्वद्गठ्ठह्लड्डद्य ह्मद्बद्दद्धह्लह्य ङ्खश्रद्वद्गठ्ठ ह्लश्रद्यस्त्र ड्डढ्डश्रह्वह्ल द्घह्वठ्ठस्त्रड्डद्वद्गठ्ठह्लड्डद्य ह्मद्बद्दद्धह्लह्य ङ्खश्रद्वद्गठ्ठ ह्लश्रद्यस्त्र ड्डढ्डश्रह्वह्ल द्घह्वठ्ठस्त्रड्डद्वद्गठ्ठह्लड्डद्य ह्मद्बद्दद्धह्लह्य ङ्खश्रद्वद्गठ्ठ ह्लश्रद्यस्त्र ड्डढ्डश्रह्वह्ल द्घह्वठ्ठस्त्रड्डद्वद्गठ्ठह्लड्डद्य ह्मद्बद्दद्धह्लह्य
बाराबंकी : ग्राम पंचायत गदाईपुर और गोदहा में महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें रैली के मध्यम से महिलाओं के मौलिक अधिकार बताए गए। साथ ही महिलाओं को योजनाओं की जानकारियां दी गईं।
रैली में एएनएम, आशा बहू, अंगनबाड़ी कार्यकर्ता व गांव की महिलाएं शामिल हुईं। रैली गांव सहित आस-पास में पहुंची और वहां पर महिलाओं को जागरूक किया गया। महिलाओं के सुरक्षा, मौलिक अधिकार व योजनाओं की जानकारी दी गई। किशोरियों के खान-पान और जांच कराने की सलाह दी गई। रैली का शुभारंभ प्रसार के सचिव शिशु पाल ने किया। रैली समापन के बाद गोष्ठी में महिलाओं को स्त्री रोग विशेष डॉ. अल्का जैन ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को तीन जांच करानी आवश्यक है। जन्म के बाद मां का पीला-गाढ़ा दूध पिलाना चाहिए। इस दूध में वे सारे तत्व पाएं जाते हैं, जो आवश्यक है। इससे बच्चा कुपोषित नहीं होता है। शिशु पाल ने बताया कि वृद्धा पेंशन, दिव्यांग और विधवा पेंशन संचालित हैं, जिनका ऑनलाइन सेवा ली जा सकती है। इस मौके पर सपना वर्मा, रीतू वर्मा, आरती, बबिता, पूजा, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।