नारी सुरक्षा को बालिकाएं बनें शक्तिपरी
बाराबंकी : नारी सुरक्षा एवं जागरुकता सप्ताह रविवार को समाप्त हो गया। समापन के दिन जिले में क
बाराबंकी : नारी सुरक्षा एवं जागरुकता सप्ताह रविवार को समाप्त हो गया। समापन के दिन जिले में कई थाना क्षेत्रों में पुलिस ने जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया। नगर क्षेत्र में डीएम एसपी ने एक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया जबकि सुबेहा में एएसपी ने हिस्सा लिया।
पुलिस महानिदेशक के आदेश पर चल रहे नारी सुरक्षा एवं जागरूकता सप्ताह के अंतिम दिन शनिवार को पायनियर मांटेसरी इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग में डीएम अखिलेश तिवारी, एसपी एके ¨सह, एएसपी दिगम्बर कुशवाहा ने बालिकाओं को महिला कानून संबंधी जानकारियां दी गई। यहां प्रोजेक्टर के माध्यम से पुलिस महानिदेशक के संदेश को सुनाया गया और लघु फिल्म के जरिए 1090 व बालिकाओं को निडर व साशक्त होने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उत्कर्ष ¨सह ने बालिकाओं को उत्पीड़न के प्रति कैसे आवाज उठाए इसके लिए प्रोत्साहित किया। यही नहीं एक लघु नाटिका के जरिए बालिकाओं को शक्ति परी बनने का महत्व भी समझाया। नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत विभिन्न स्कूलों, कालेजों ने स्लोगन लेखन की प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया था। जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अच्छे स्लोगन लिखने वाले प्रतिभागियों को चुनकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समापन के दिन छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए ताइक्वांडो व जूडो कराटे के गुर भी सिखाए गए। इस अवसर पर कालेज की प्रधानाचार्या रेखा मिश्रा, सोमप्रभा मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा, प्रशिक्षु सीओ अजय यादव, महिला एसओ शिखा ¨सह, प्रभारी बाल कल्याण सेल सहित स्कूल की शिक्षिकाएं व छात्राएं उपस्थित थीं। सुबेहा : थाना क्षेत्र के भिटारी मुहल्ला में नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एएसपी शशिकांत तिवारी ने बहू बेटियों, महिलाओं आदि को उनके अधिकारों की जानकारी दी। महिलाओं की सुरक्षा की नैतिक जिम्मेदारी पुरुष की भी होती है। आज के परिवेश में महिलाएं गलत ढंग से शारीरिक शोषण का शिकार होती हैं। सरकार ने 100, 181, 1090 आदि हेल्प लाइन नंबर बना रखे हैं जिस पर हमेशा 24 घंटे फोन की सुविधा है। इस मौके पर रेनू, कमला देवी, मायावती, रामकली, विलासा, सुमन, पार्वती व रुकमनी आदि शामिल हुई।