संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत दहेज हत्या का आरोप
By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Nov 2019 12:29 AM (IST)Updated: Fri, 01 Nov 2019 06:26 AM (IST)
बाराबंकी : थाना क्षेत्र के लालगंज में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने तहरीर देकर पति, ससुर समेत तीन लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
क्षेत्र के लालगंज गांव निवासी रामचरन पुत्र बरसाती लाल के साथ टिकैतनगर थाने के जयलाल की पुत्री कांति देवी (22) की पांच साल पहले शादी हुई थी। गुरुवार को कांति के फांसी लगाने की सूचना मायके वालों को दी गई। जब तक मायके वाले पहुंचते ससुरालीजन फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतका के पिता ने दहेज की मांग को लेकर आए दिन प्रताड़ित करने व मारने-पीटने की बात बताई। ससुर के हिरासत में लिए जाने की चर्चा है। एसएचओ शिवाजी सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें