सरयू नदी में घटा पानी, पर कम नहीं हुईं परेशानी
सरयू नदी में बाढ़ का पानी घटने लगा है। लेकिन बाढ़ प्रभावित लोगों की परेशानियां नहीं कम हो रही हैं। अभी भी लोगों को पलायन जारी है। बिजली पानी व भोजन के लिए लोग परेशान हैं।
बाराबंकी : सरयू नदी में बाढ़ का पानी घटने लगा है। लेकिन बाढ़ प्रभावित लोगों की परेशानियां नहीं कम हो रही हैं। अभी भी लोगों को पलायन जारी है। बिजली, पानी व भोजन के लिए लोग परेशान हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से भोजन पैकेट व पशुओं के लिए भूसे की व्यवस्था भी कराई गई। सपा के पूर्व मंत्री अरविद कुमार सिंह गोप तथा पूर्व मंत्री राकेश कुमार वर्मा ने भी बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनका हाल जाना। मदद का आश्वासन दिया। खाद्य सामग्री भी वितरित की। शुक्रवार को सरयू नदी का जल स्तर खतरे के निशान 106.070 के सापेक्ष 106.856 मीटर पहुंचा था। इसके बाद जल स्तर शनिवार को सुबह आठ बजे घटकर 106.736 हो गया।
डीएम डा. आदर्श सिंह ने सूरतगंज ब्लाक के बाढ़ प्रभावित सुंदरनगर, कोड़री सहित आसपास के गांवों का निरीक्षण स्मीटर पर बैठ कर किया। लोगों से मिलकर उन्हें राहत सामग्री, दवाई किट सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। एसडीएम राजीव कुमार शुक्ल, एनडीआरफ के निरीक्षक अमर व तहसीलदार सुरेंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
भूसा व दवाएं वितरित : सुंदर नगर के निकट तटबंध पर 222 बाढ़ पीड़ितों को पांच किलो प्रति पशु के हिसाब से भूसा भी वितरित किया गया। बाढ़ प्रभावित परिवारों में सीएचसी अधीक्षक डा. राजर्षि त्रिपाठी ने दवाओं की किट बंटवाई। पूर्व मंत्री ने किया भ्रमण: पूर्व मंत्री अरविद कुमार सिंह गोप ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र हेतमापुर, सरसंडा, खेसारी, बासूपुर, केदारीपुर आदि का भ्रमण किाय। राहत सामग्री बांटी। पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, रामनाथ मौर्य, अतीक चौधरी, राजन सिंह, अविरल सिंह, हैप्पी सिंह, वीरेंद्र प्रधान, विकास सिंह, अनिल यादव आदि मौजूद रहे। सुरक्षित स्थानों पर संचालित किए जाएंगे विद्यालय : बाढ़ प्रभावित इलाके के सिरौलीगुंग, कोठी डीहा, ढेकवा माफी, सनावा, सरदहा, नामीपुर सहित अन्य गांवों में पानी भरा होने से परिषदीय विद्यालय भी बंद हैं। बीईओ अशोक कुमार गुप्त ने बताया कि सुरक्षित स्थानों पर कक्षाएं संचालित कराई जाएंगी। स्थान तय किए गए हैं। यों के अध्यापकों को दिया गया है । सीडीओ ने वितरित किए लंच पैकेट : सीडीओ एकता सिंह ने शनिवार को दोपहर नाव से ग्राम सिरौली गुंग पहुंचकर लंच पैकेट व मोमबत्तियां वितरित कराई। एसडीएम सुरेंद्र पाल विश्वकर्मा व बीडीओ ज्ञानेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।