खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा सरयू का जलस्तर
स्पर निर्माण कार्य प्रभावित ग्रामीणों की फसलें जलमग्न
By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Jun 2020 12:02 AM (IST)Updated: Mon, 29 Jun 2020 12:07 AM (IST)
बाराबंकी : सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान की ओर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। रविवार दोपहर तक जलस्तर खतरे के निशान 106.070 के सापेक्ष 105.846 मीटर रहा। सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के ग्राम भवरीकोल को कटाने से बचाने के लिए स्पर का निर्माण चल रहा है। स्पर निर्माण स्थल पर भी पानी भरने लगा था। ऐसे में बाढ़ कार्य खंड की ओर से पानी का बहाव कार्य स्थल की ओर जाने से रोकने के लिए ऊंची मेड़ बंधवाई गई। ग्रामीणों की फसलें भी जलमग्न हो गई हैं। ग्रामीण संभावित बाढ़ से सहमे हुए हैं।
खतरे के निशान से आधा मीटर ऊपर पानी पहुंचने पर तटवर्ती करीब दो दर्जन गांव प्रभावित होंगे। यदि एक मीटर ऊपर पहुंच गया तो 60 से ज्यादा गांव प्रभावित होंगे। दो दर्जन गांवों के लोगों को गांव छोड़ना पड़ेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें