Move to Jagran APP

बड़ा पार्क में कीजिए मां वैष्णो देवी की यात्रा

बाराबंकी : आवास विकास कालोनी के सेक्टर पांच में स्थित बड़ा पार्क में 13 साल से मां वैष्णो देव

By JagranEdited By: Published: Thu, 11 Oct 2018 12:17 AM (IST)Updated: Thu, 11 Oct 2018 12:17 AM (IST)
बड़ा पार्क में कीजिए मां वैष्णो देवी की यात्रा
बड़ा पार्क में कीजिए मां वैष्णो देवी की यात्रा

बाराबंकी : आवास विकास कालोनी के सेक्टर पांच में स्थित बड़ा पार्क में 13 साल से मां वैष्णो देवी का भव्य दरबार सजाया जा रहा है। इस बार झांकी को बेहद आकर्षक बनाया गया है। झांकी के सामने सांस्कृतिक पंडाल बना है। इस झांकी के दर्शन करने के लिए मां वैष्णों देवी की यात्रा जैसा अनुभव होता है। उसी तरह पहाड़ पर चढ़ाई व गुफा का स्वरूप तैयार किया गया है। सूत मिल में काम करने वाले संजय गुप्ता पहले सूतमिल कालोनी में रहते थे वहीं नवरात्र में मूर्ति रखकर पूजा-अर्चना करते थे। आवास विकास कालोनी में आने के बाद वर्ष 2005 में उन्होंने कालोनी के लोगों से नवरात्र में मां वैष्णो देवी की झांकी सजाने की मंशा व्यक्त की। संजय गुप्ता की मंशा को स्थानीय लोगों के सहयोग से फलीभूत हो गई। श्री दुर्गा पूजा समिति का गठन हुआ।

loksabha election banner

इस वर्ष का आकर्षण : झांकी दर्शन सुबह सात बजे आरती के बाद से दोपहर 12 बजे तक, शाम पांच बजे से रात 12 बजे तक प्रतिदिन। 11 अक्टूबर को रात आठ बजे से माइकल इलाहाबादी का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, 13 अक्टूबर को रात नौ बजे से जादू का कार्यक्रम, 15 अक्टूबर को रात नौ बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, 17 अक्टूबर को रात नौ बजे से दुर्गा जागरण कार्यक्रम, 18 अक्टूबर को शाम सात बजे कन्या भोज एवं भंडारा होगा। 19 अक्टूबर को सुबह 10 बजे मूर्तियों को विसर्जन के लिए घाघरा नदी के घाट पर पर ले जाया जाएगा।

कोट

जो लोग मां वैष्णो देवी के दर्शन करने जम्मू नहीं पहुंच पाते उनके लिए बड़ा पार्क की झांकी दर्शन मां वैष्णो देवी की यात्रा का आनंद प्रदान करती है। जन सहयोग से ही यह संभव हो सका है।

-पीएन पाठक, संरक्षक श्री दुर्गा पूजा समिति मां वैष्णो देवी का दरबार सजाने के लिए कभी भी पैसों की कमी नहीं पड़ी। सभी लोग अपनी श्रद्धा से आर्थिक सहयोग करते हैं। कोशिश की गई है कि इस बार कार्यक्रम और बेहतर होंगे।

-अंकुर प्रताप, कोषाध्यक्ष मां वैष्णों देवी के पंडाल में नवरात्र भर सेवा करने से मन को शांति मिलती है। आत्मबल मजबूत होता है। मां वैष्णो की कृपा से सारे कार्य सफलता पूर्वक होते हैं।

-अंशुमान प्रकाश, सदस्य पिछले 12 साल से मां वैष्णो देवी का दरबार सजा रहा हूं। हर बार झांकी में और बेहतरी आती है। श्री दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों के साथ ही जनमानस का सहयोग आयोजन को भव्यता प्रदान करता है।

-¨पटू गौड़, सेवादार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.