विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IPL में जलवा दिखाएंगे बाराबंकी के विप्रज, पिछले सीजन में विराट-रोहित और इन दिग्गजों का विकट लेकर बटोरी थीं सुर्खियां

Published: Fri, 13 Mar 2026 07:00 AM (IST)

बाराबंकी के क्रिकेटर विप्रज निगम को दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल के लिए फिर से टीम में शामिल किया है। वह ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

वी. राजा बाराबंकी। शहर के मुहल्ला आवास विकास के रहने वाले क्रिकेटर विप्रज निगम को आइपीएल की फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने पुन: टीम में वापस लिया है। वे 17 मार्च से वे दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़ेंगे। इस बार 28 मार्च से आइपीएल शुरू हो रहा है।

पहली अप्रैल को इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम से खेलेंगे।पिछले वर्ष आइपीएल में आल राउंडर विप्रज ने विराट कोहली, रोहित शर्मा सहित कई क्रिकेट के दिग्गजों के विकेट लेकर सुर्खियों में आए थे।

यूपी की रणजी टीम से खेलते हैं विप्रज

जिले के पीएसी खेल मैदान पर कोच सरवर नवाब के सानिध्य में प्रेक्टिस करने वाले विप्रज यूपी की रणजी टीम से खेलते है। इससे पहले टी-20 विश्वकप में नामीबिया के खिलाफ भी वार्मअप मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। विप्रज राइट आर्म लेगब्रेक गेंदबाज व राइट हैंड बल्लेबाज हैं। रणजी मैचों के अलावा इंडिया ए में भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। दिल्ली का पहला मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स से होगा।

युवाओं के लिए बनें नजीर

जिले के युवाओं के लिए क्रिकेट में प्रेरणास्रोत बनकर उभरे विप्रज निगम युवाओं के लिए नजीर बने हैं। अपने बेहतर खेल से क्रिकेट में अलग पहचान बनाने वाले विप्रज को देखकर उनके साथ पीएसी मैदान पर पसीना बहाने वाले क्रिकेटर सौरभ सिंह, आदित्य अग्रवाल, आदर्श तिवारी, कपिल गोस्वामी सहित अन्य खिलाड़ी उत्साहित है।

विप्रज के कोच सरवर नवाब का कहना है कि विप्रज की मेहनत का इनाम उन्हें मिला है। उम्मीद है पिछली बार की तरह ही विप्रज इस बार भी दिल्ली कैपिटल्स से खेलते हुए उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर टीम इंडिया में स्थान बनाएंगे।