मंच पर पहुंच गई पीड़ित महिला
-मिला न्याय का आश्वासन संवादसूत्र, बाराबंकी : जीआइसी के ऑडीटोरियम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ड
By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Apr 2018 07:52 PM (IST)Updated: Mon, 16 Apr 2018 07:52 PM (IST)
-मिला न्याय का आश्वासन
संवादसूत्र, बाराबंकी : जीआइसी के ऑडीटोरियम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडे के सामने मंच पर थाना टिकैतनगर के ग्राम गौरा कुर्मियान मजरे बीरापुर की निवासी लक्ष्मी देवी अपनी तीन पुत्रियों के साथ पहुंच गई। लक्ष्मी ने बताया कि उसके पति की 12 साल पहले हत्या कर दी गई थी। छह माह पूर्व उसकी 18 वर्षीय पुत्री का अपहरण हो गया तब से कोई सुराग नहीं लगा है। निरंतर शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही। विपक्षी धमकी दे रहे हैं। जिसके कारण गांव छोड़कर वह पुत्रियों के साथ भिटरिया में रहती है। प्रदेश अध्यक्ष व सांसद ने उसे न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें