विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ठंड का कहर जारी, दो की मौत

By Edited By:
Published: Fri, 10 Jan 2014 11:56 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jan 2014 05:12 PM (IST)

News Article Hero Image

बाराबंकी : ठंड का कहर जारी है। शुक्रवार को टिकैतनगर व फतेहपुर क्षेत्र में ठंड से दो लोगो की मौत हो गई। जबकि सार्वजनिक स्थानों पर अलाव नही जलाए जा सके। दोपहर धूप तो निकली मगर शाम होते-होते गलन बढ़ गई। पर्याप्त मात्रा में कंबलों का वितरण भी तहसील क्षेत्र में अभी तक नही हो सका है।

ठंड से दो की मौत : दरियाबाद संवादसूत्र के अनुसार एक व्यक्ति की ठंड लगने से मौत हो गई। टिकैतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरौली निवासी (46) वर्षीय रामसुफल पुत्र गरीबे सुबह साढे़ नौ बजे के करीब खेत जा रहा था। कि अचानक खेत के निकट गिर गया। परिजनों के अनुसार रामसुफल की ठंड लगने से मौत हो गई। फतेहपुर संवादसूत्र के अनुसार मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के सौरेगा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार विवाहिता की मौत ठंड लगने से हुई है। जबकि पुलिस मौत का कारण बीमारी बता रही है। थाना क्षेत्र के सौरेगा गांव में रमाकांत बढ़ई का काम करता है। उसकी पत्‍‌नी शांती देवी की गुरुवार की देर रात अचानक तबियत बिगड़ी। ठंड अधिक होने एवं धनाभाव के चलते रमाकांत इलाज न करा सका। ठिठुरने के चलते देर रात उसकी मौत हो गई। बेलहरा चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार मौर्या ने बताया कि मृतका श्वास की बीमारी से पीड़ित थी इसी बीमारी के चलते उसकी मौत हुई है।

15 तक रहेंगे स्कूल बंद : शीतलहरी के चलते 15 जनवरी तक स्कूल बंद करने के निर्देश दिए गए है। जिविनि गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि ठंड के कारण समस्त स्कूलों को 15 तक बंद कर दिया गया है। कक्षा 8 तक स्कूल बंद रहेंगे। कक्षा 9 से आगे कक्षाएं साढ़े नौ बजे के बाद संचालित की जाएगी। यह आदेश समस्त सीबीएसई, आइसीएसई बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा।

सड़क व रेल यातायात प्रभावित : कोहरे के चलते सड़क व रेल यातायात प्रभावित रहा। शुक्रवार को भी ट्रेनें विलंबित रही। वही सड़क पर चार पहिया व दोपहिया वाहन धीरे-धीरे रेंगते नजर आए। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काठगोदाम एक्सप्रेस अप गुरुवार की रात दस बजे के बजाए शुक्रवार की सुबह सात बजे आई। बाघ एक्सप्रेस डाउन 11 बजकर 28 मिनट पर न आकर दोपहर 12 बजकर 33 पर आई। दिल्ली फैजाबाद एक्सप्रेस रात 11 बजकर 41 मिनट पर न आकर रात एक बजे आई। बरेली वाराणसी डाउन 11 बजकर 55 मिनट का समय भोर साढ़े तीन बजे आई। आम्रपाली रात एक बजे न आकर सुबह पांच बजकर दस मिनट पर आई। कैफियत डाउन चार बजकर पांच मिनट पर न आकर अनिश्चित बताई गई है, वैशाली डाउन सुबह 4 बजकर 55 मिनट अनिश्चित, बरौनी लखनऊ अप निरस्त बताई गई है।

कंबल वितरित : डॉ. श्याम सिंह यादव सेवा संस्थान की ओर से निर्बल वर्ग के लोगों को शीत लहरी से बचाव के लिए कंबल वितरित किए गए। संस्थान महामंत्री डॉ. विकास यादव ने कंबल का वितरण किया। इस मौके पर डॉ. जगन्नाथ वर्मा, आसिफ जमाल, आफाक अली, विकास पांडे, श्रवण श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव, शैलेंद्र सिंह मौजूद रहे।

सार्वजनिक स्थानों पर अलाव ठंडे : सार्वजनिक स्थानों पर नाममात्र की लकड़ियां डाली जा रही है। जहां लकड़ियां डाली जा रही है वहां गीली लकड़ी होने के कारण अलाव ठंडे है। निर्बल वर्ग के लोग अलाव न जलने के कारण परेशान है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर