संदिग्ध परिस्थिति में किशोर सहित दो की मौत
बाराबंकी टिकैतनगर क्षेत्र में गुरुवार की रात में घर से गायब हुए व्यक्ति का शव शुक्रवार को गांव के बाहर बाग में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन मौत का कारण नहीं पता चल सका। वहीं लोनीकटरा थाना क्षेत्र में एक किशोर की मौत हुई है।
बाराबंकी : टिकैतनगर क्षेत्र में गुरुवार की रात में घर से गायब हुए व्यक्ति का शव शुक्रवार को गांव के बाहर बाग में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन मौत का कारण नहीं पता चल सका। वहीं लोनीकटरा थाना क्षेत्र में एक किशोर की मौत हुई है।
थाना टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम बेलखरा मजरे भुड़वा निवासी सुखराम ने बताया कि गुरुवार की देर शाम उनके भाई सहज राम 55 वर्ष घर से निकले थे, लेकिन रात में घर वापस नहीं आए। देर रात तक खोजबीन के बाद उनका कोई पता नहीं लगा था। शुक्रवार को गांव के ही लोगों ने बताया कि सहजराम का शव गांव के बाहर बाग में पड़ा है। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को देखा तो उसके नाक से खून निकल रहा था। परिवारजन सहज राम की मौत में हत्या की आशंका जता रहे हैं, तो वहीं गांव के लोगों का कहना है कि गांव में बन रही कच्ची शराब पीने से मौत हुई है। घटनास्थल का क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट उमाशंकर सिंह व प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्रा ने जायजा लिया और परिजनों से पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं है।
त्रिवेदीगंज : थाना लोनीकटरा के मकनपुर निवासी दिनेश का 14 वर्षीय पुत्र राजन बुधवार को दोपहर बाद भैंस चराने गया था। जहां बंधा तालाब में संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर किशोर की मौत हो गई।